वर्षा से प्रभावितों 90 परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि नगर निगम ऊना ने की प्रदान

by
रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त. जिला ऊना में हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता पर क्रियान्वित किया जा रहा है।
May be an image of 9 people and textइसी कड़ी में नगर निगम क्षेत्र के 90 प्रभावित परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि प्रदान की गई है।
May be an image of 2 people and text
अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि यह राहत नगर निगम क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में प्रभावित परिवारों को वितरित की गई है।
May be an image of 2 people
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक क्षति मूल्यांकन के आधार पर नगर निगम क्षेत्र में कुल 15 लाख राशि के राहत मामले तैयार किए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि जिला प्रशासन आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
May be an image of 2 people, temple and text
उन्होंने कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है तथा इन्हें प्रभावी, पारदर्शी और संवेदनशील दृष्टिकोण से लागू किया जा रहा है। जिला प्रशासन प्रत्येक प्रभावित परिवार को त्वरित और समुचित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में ISI की बड़ी साजिश नाकाम! शहजाद भट्टी गैंग के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, 300 से ज्यादा संदिग्ध राउंडअप

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है. सूत्रों के मुताबिक, बीती रात से शुरू हुए पैन इंडिया ऑपरेशन में Delhi Police,...
article-image
पंजाब

War against drug addiction : District

Deputy Commissioner appealed to all departments to make collective efforts Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 25 : Deputy Commissioner Ashika Jain said that under the ‘War against drug addiction’ campaign, the district administration is working with full seriousness...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनेरी में कॉलेज की नर्सिंग की 17 छात्राओं को हुआ टीबी : परिजनों का संस्थान में हंगामा…पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने उठाये स्वाल

एएम नाथ : शिमला ।  रामपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल नर्सिंग संस्थान को लेकर बड़ी खबर है. यहां पर पढ़ाई कर रही करीब 17 प्रशिक्षु नर्सें टीबी की बीमारी से जूझ रही हैं। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश की पहली क्लस्टर सतरीय पारितोषिक समारोह का सफल आयोजन : विद्यालय के अकादमी, खेल, योग, एनएसएस, एससीसी, इको क्लब ,सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया।

बिलासपुर 12 जनवरी :  घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्रा स्कूल में क्लस्टर सतरीय प्रदेश की पहली वार्षिक पारितोषिक  समारोह का सफल आयोजन प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!