पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर पंडोगा पुल अस्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगा यातायात

by
रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त। भारी वर्षा के चलते पंजावर-बाथड़ी सड़क पर स्थित पंडोगा पुल के खंभों के नीचे की कटऑफ दीवार और राफ्ट (किमी 5/904 से 6/155 के मध्य) आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। संरचनात्मक नुकसान के कारण यह पुल अब वाहनों की आवाजाही के लिए असुरक्षित हो गया है। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इस पुल को आगामी आदेशों तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
जिला दंडाधिकारी ऊना, जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के अंतर्गत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ऊना की ओर से आने वाले सभी वाहन अब पंडोगा बैरियर होते हुए खड्ड गांव से गुजरेंगे, जबकि गगरेट की ओर से आने वाले वाहनों को डिग्री कॉलेज खड्ड के रास्ते से पंडोगा बैरियर पर मोड़ा गया है।
जिला दंडाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि मार्ग पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड लगाए जाएं ताकि आमजनता को सुविधा रहे। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस की नली के पास चिपकी थी जोंक : मरीज के गले से जिंदा निकाली 8 इंच लंबी जोंक

एएम नाथ । शिमला : आईजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के गले में फंसी जिंदा जोंक को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज पिछले 15 दिनों से सांस लेने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सवा करोड़ रूपये से बनेगी बालीवाल सिंचाई योजना: राम कुमार

ऊना, 17 फरवरी: राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत बालीवाल में 1.25 करोड़ की सिंचाई योजना का विधिवत रूप से भूमि पूजन कर निर्माण का शुभारंभ किया।...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

PHD की प्रवेश परीक्षा: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में अब नहीं देनी होगी .. नेट स्कोर और इंटरव्यू के धार पर बनेगी मेरिट

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अब पीएचडी में प्रवेश के लिए अपने स्तर पर कोई प्रवेश परीक्षा नहीं करवाएगा। नेट के स्कोर में से 70 और साक्षात्कार के 30 अंक में से प्राप्तांक की मेरिट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने एग्जाम के लिए की जारी रिवाइज्ड डेटशीट : 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 मार्च 2024 से आरंभ होकर 18 मार्च 2024 तक

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड की ओर फाइनल एग्जाम के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!