फॉर्म 12डी भरकर संबंधित एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी को करना होगा प्रेषित : आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी पोस्टल बेल्ट सुविधा से कर सकेंगे मतदान – जिला निर्वाचन अधिकारी

by
शिमला 15 अप्रैल – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 8 विभागों के आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के लिए मतदान की पोस्टल बेल्ट सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि इन आठ विभागों के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस सेवा, परिवहन विभाग से ड्राइवर तथा कंडक्टर (स्थानीय रूट को छोड़कर), जल शक्ति विभाग से पंप ऑपरेटर तथा टर्नर, विद्युत विभाग से इलेक्ट्रीशियन तथा लाइनमैन, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत मीडिया कर्मी, मिल्क फेडरेशन के दूध वितरण सेवा से संबंधित कर्मचारी, जेल स्टाफ तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारी स्वेच्छा से पोस्टल बेल्ट के माध्यम से मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने जिला के आठ विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग के आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की सूची संबंधित एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी को फॉर्म 12डी की प्राप्ति हेतु जल्द से जल्द प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से भरकर फॉर्म 12 मई 2024 तक संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी तक पहुँच जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन 6 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं वहाँ के लिए डुप्लीकेट फॉर्म12डी भरकर देना होगा ताकि उसके लिए अलग से पोस्टल बैलट की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
अनुपम कश्यप ने नोडल अधिकारियों को ध्यानपूर्वक आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये ताकि कोई भी पत्र व्यक्ति सूचि में शामिल होने से छूटे न। इसके अतिरिक्त, बैठक में इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट और रैंडमाईजेसन को लेकर भी गहनता से विचार विमर्श किया गया।
तहसीलदार निर्वाचन राजेंदर शर्मा ने बैठक का संचालन किया।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजित भारद्वाज, सभी एसडीएम/सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिस हिम केयर ने लाखों लोगों को जिंदगी दी, अब उसी की जिंदगी लेना चाहती है सरकार: जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी, 03 अप्रैल :   पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नवनिर्मित रथों की प्राण प्रतिष्ठा में शीश नवाया । पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के शंकर देहरा में आयोजित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन में लिप्त मशीनरी पर जुर्माना 50 हज़ार से 5 लाख रूपये , स्वां नदी व सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना अति आवश्यक – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

स्वां नदी व सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा ऊना, 7 अगस्त – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में गरजी बीजेपी…..बोली, ‘गारंटियां फेल, अब 2027 में सत्ता से बाहर होगी कांग्रेस

शिमला : हि माचल प्रदेश की सियासत में टकराव अब खुलकर सड़कों पर नजर आने लगा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा तेज कर दिया है और 2027 के विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!