फॉल आर्मी वर्म से बचाव हेतु कृषि विभाग ने जारी की एडवाईजरी

by

ऊना: कृषि उप निदेशक अतुल डोगरा ने एडवाईजरी जारी करते हुए बताया कि जिला ऊना में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी फाल आर्मी वर्म नामक कीट ने मक्की की फसल पर आक्रमण कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह कीट मक्की के पत्तों पर आक्रमण करता हैै तथा लम्बे समानान्तर छेद पत्तों पर देखने को मिलते हैं। यह कीट रात के समय पौधों पर हमला करता है तथा दिन में पौधे के पूर्णसमूह के अंदर छिप जाता है। यह कीट अपनी जीवन अवधि में 1000 अंडे देता हैं। इस कीट का पतंगा रात के समय एक ही बार 100 अंडे देता है तथा 12 घंटे में 100 किलोमीटर का सफर तय कर लेता है। उन्होंने बताया कि अंडो से छोटी-छोटी सुंडिया निकलती है जिनको शुरू में ही कलोरपाइरीफोस 20 ईसी नामक दवाई के छिड़काव से नियंत्रित किया जा सकता है।
अतुल डोगरा ने बताया कि यह छिड़काव सुबह 6 से 10 बजे तथा शाम को 4 से 7 बजे के बीच में ही करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब ये सुंडिया बड़ी हो जाती है तब इनके नियंत्रण के लिए किसान को काफी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि बड़ी सुंडियों के नियंत्रण के लिए इमामैक्टिन वेन्जोएट 5 एसजी (प्रोक्लेम, इम्मा मिसाइल, इमेटिन इत्यादि) 100 ग्राम प्रति हैक्टेयर या क्लारेनट्रेनिलिप्रोल 18-5 (कोरेजन इत्यादि) 75 एमएल प्रति हैक्टेयर या फ्लूवेंडामाइड 480 एससी (फेम इत्यादि) 75 एमएल प्रति हैक्टेयर या स्पेइनोसैड 45 एससी 75 एमएल प्रति हैक्टेयर की दर से छिड़काव करें।
इसके अतिरिक्त पतंगों को पकड़ने के लिए 5-6 फीरोमोन ट्रैप प्रति एकड़ में लगायें या एजाडिरिक्टिन 1500 पीपीएम को 5 एमएल प्रति लीटर पानी में घोल बना कर छिड़कायें। पौधे के पत्तों के समूह में पानी अथवा रेत, मिट्टी डालने से भी कीड़े की पौधे के अंदर ही मृत्यु हो जाती है या बैसिलस थ्युरीन्जनेसिस की मात्रा 2 ग्राम प्रति लीटर पानी का घोल बना कर छिड़काव करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया मेगा नेत्र परीक्षण शिविर के शुभारम्भ :स्वास्थ्य क्षेत्र में आया देश में क्रांतिकारी बदलावः राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के मिशन को पूरा कर रहे हैं अनुराग’ ऊना, 15 अप्रैल – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रिवेंटिव हेल्थ एण्ड केयर को लेकर जो प्रयास पिछले कुछ समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के हितों की प्रबल पैरवी करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने GST परिषद की 55वीं बैठक में

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार में नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक और पूर्व-बजट चर्चा में हिमाचल प्रदेश के विकास से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्दियों में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल आवश्यक : डॉ. सुरिंदर पाल सिंह

बीबीएमबी अस्पताल द्वारा सर्दियों को ध्यान में रखते हुए सलाह जारी राकेश शर्मा l तलवाड़ा, 16 दिसंबर : बीबीएमबी के मुख्य अभियंता श्री राकेश गुप्ता के निर्देशों के अनुसार बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा द्वारा सर्दियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेहलोग के दो पूर्व सैनिकों का राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

पट्टा मेहलोग, 30 जनवरी (तारा) दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र मेहलोग के दो पूर्व सैनिकों का बीती रात स्वर्गवास हो गया। दोनो ही सैनिक वृद्धावस्था के कारण पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे...
Translate »
error: Content is protected !!