स्वास्थ्य खंड पुखरी के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं के 9 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित

by

20 नवंबर शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते हैं आवेदन

अधिक जानकारी के लिए बीएमओ पुखरी के कार्यालय में करें संपर्क

एएम नाथ। चम्बा :  स्वास्थ्य खंड पुखरी के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं (एक्रेडिटेड सोशल हेल्थ एक्विस्ट) के 9 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) पुखरी के कार्यालय में 20 नवंबर शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पंजोह के अंतर्गत वार्ड- गाँव चमडोली, ग्राम पंचायत चंडी के वार्ड- गाँव बडोह, ग्राम पंचायत औड्डा बारी के वार्ड-गाँव ऑडा, ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट के वार्ड-गाँव ठुंडू बजाह, ग्राम पंचायत कैला के वार्ड-गाँव करंगड़ बसंदरी, ग्राम पंचायत जडेरा के वार्ड-गाँव कैगा, ग्राम पंचायत घघरौता के वार्ड-गाँव भलौठ, ग्राम पंचायत चंबी के वार्ड-गाँव धार, ग्राम पंचायत प्रोथा के वार्ड-गाँव हेंठा में आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
नियुक्ति को लेकर नियम व शर्तों के तहत आवेदनकर्ता वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए साथ में प्रमाणपत्र की प्रति भी अनिवार्य होगी।
शादीशुदा-विधवा-तलाकशुदा या अलग रह रही महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदनकर्ता स्थानीय भाषा बोलने में निपुण हो। शहरी आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम दसवीं पास तथा ग्रामीण आशा के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है। अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की प्रति भी साथ में संलग्न करे।
आवेदनकर्ता को अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड, दसवीं-आठवीं का प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र की प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ सहित अपने आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार से मंडी की उपेक्षा का बदला ले जनता : जयराम ठाकुर

मंडी के विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रचार अभियान के बीच कार्यकर्ताओं संग मांगा भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार पर आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन करने के आरोप लगाते हुए भाजपा ने शिकायत चुनाव आयोग को सौपी

शिमला , 19 मार्च :  भाजपा इकाई के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पार्टी के अन्य विधायकों के साथ राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) से मुलाकात की।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरोला गला के समीप भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के स्थाई समाधान में लिया जाए विशेषज्ञ परामर्श — कुलदीप सिंह पठानिया

9 करोड़ रुपए की राशि से निर्मित होगा हवारड़ी पुल : विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण 1 लाख 55 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता राशि की वितरित लाहडू -तुनूहट्टी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश दिए

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा के डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस को इस मामले में विस्तृत जांच कर...
Translate »
error: Content is protected !!