बंगाली युवती का हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

by

पानीपत l पानीपत में लिव इन पार्टनर युवती की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सूरज पठान के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती उसके अलावा किसी दूसरे युवक से भी बातचीत करती थी।

वह अक्सर फोन पर बिजी रहती थी। उसने अनेकों बार कहा कि वह किसी दूसरे से बात न किया करे, लेकिन वह नहीं मानी। इसी के चलते वह आपा खो बैठा और उसने 19 जून को ईंट से उसके सिर पर वार किया और मौत के घाट उतार दिया। उसकी मौत होने के बाद वह मौके से फरार हो गया था।

ब्यूटी की बहन नेहा खातून ने बताया कि उसकी बहन ब्यूटी खातून 6 माह पहले बिना उन्हें बताए घर से चली गई थी। उन्होंने ब्यूटी की काफी तलाश की थी लेकिन उसका भेद नहीं लगा। इसके सप्ताह बाद उसने कॉल कर बताया कि वह हरियाणा के पानीपत में है और ठीक है।

ब्यूटी ने काबड़ी रोड स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी शुरू कर दी थी। वह कुलदीप नगर में किराए पर रहती थी। ब्यूटी अक्सर उनसे बात करती रहती थी। अब दो माह पहले ब्यूटी ने उन्हें कॉल कर बताया था कि उसने सूरज पठान नाम के युवक से शादी कर ली है। वह दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। सूरज मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

उन्हें गुरुवार रात को सूचना मिली थी कि ब्यूटी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही उसके पिता ईशराइल पानीपत पहुंच गए थे। यहां आने पर पता चला कि सूरज यहां से फरार है। पुलिस ने आरोपी सूरज को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के 17 सब-इंस्पेक्टरों को स्थानीय रैंक पर इंस्पेक्टर बनाया

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 1 जुलाई: चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने विभागीय समिति की सिफारिशों के आधार पर 17 सब-इंस्पेक्टरों (एग्जीक्यूटिव कैडर) को स्थानीय रैंक (लोकल रैंक) पर इंस्पेक्टर पद प्रदान किया है। यह पदोन्नति...
article-image
पंजाब

Educational Revolution is the need

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 10 : Lamrin Tech Skills University, Punjab, in collaboration with Rayat College of Education, organized an interactive session on the theme “Learning to Lead, Skilling to Succeed.” Mr.Manish Sisodia, former Education Minister...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रलोभन या रिश्वत की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा निगरानी कक्ष

हमीरपुर 16 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभनों के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला...
article-image
पंजाब

कनाडा गई 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने सरकार से मांगी मदद

संगरूर: पंजाब के संगरूर की 24 वर्षीय युवती की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बता दें कि, मृतका की पहचान गांव मानकी (संगरूर) निवासी 24 वर्षीय अनु मालरा...
Translate »
error: Content is protected !!