बंजार में वन माफिया सक्रिय, सैंकड़ो हरे पेड़ों की हुई कटाई : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला, 17 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि जिला कुल्लू के बंज़ार में वन माफिया सक्रिय है और सैंकड़ों हरे पेड़ों को काटा गया है। उन्होंने पेड़ों के कटान में सरकारी संरक्षण का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है।
जयराम ठाकुर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रदेश में हर तरह के माफिया सक्रिय हैं लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। एक तरफ़ देश में वनाच्छादित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अभियाचला रही हैं दूसरी तरफ़ प्रकृति प्रदत्त जीवन देने वाले हरे-भरे पेड़ हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में काटे और बेचे जा रहे हैं। बार-बार स्थानीय लोगों द्वारा आवाज़ उठाने के बाद भी वन विभाग और प्रशासन अनजान बना हुआ है। आम लोगों के अलावा स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी के बार-बार आवाज़ उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह साफ़ है कि वन माफिया पर सरकार में बैठे ताकतवर लोगों का हाथ है। लिहाजा यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। मुख्यमंत्री यह बताएं कि इस तरह से माफिया को संरक्षण कौन दे रहा है। जो लोग इस खेल में शामिल हैं उन पर क्या कार्रवाई की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप जड़ा कि व्यवस्था परिवर्तन में माफिया राज चल रहा है और क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। खनन माफिया से लेकर, स्क्रैप माफिया और वन माफिया का बोलबाला है। कभी स्क्रैप माफिया दिन दहाड़े गोली चला देता है, खनन माफिया पुलिस टीम पर हमला कर देता है तो वन माफिया वन विभाग की टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करता है। हिमाचल प्रदेश वन निगम द्वारा एक ठेकेदार को सिराज डिवीज़न में आने वाले शुराग शिल्ह के जंगलों में सूखी लकड़ियां इकट्ठा करने का काम मिला था। लेकिन ठेकेदार द्वारा सूखे और उखड़े पेड़ों की कटान करने के बजाय हरे पेड़ों की धड़ल्ले से कटान की गई। इसके लिए कश्मीर से ख़ास श्रमिक बुलाए गए।

उन्होंने कहा कि यह सब प्रशासन की निगरानी में हुआ। डिमर-चाहड़ी के गोदाम में पांच से छः हज़ार से ज़्यादा हरे पेड़ों के स्लीपर पड़े हुए हैं लेकिन ज़िम्मेदार आंखे बंद कर बैठे हैं। इस तरह के खुल हो रहे खेल में कौन-कौन शामिल हैं और उन्हें किस-किस का संरक्षण प्राप्त हो है। यह प्रदेश के सामने आना चाहिए। यह घटना बहुत गंभीर हैं और इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओकओवर शिमला से  ‘हर दिन सेहत’ अभियान का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर शिमला से  ‘हर दिन सेहत’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, हिमाचल प्रदेश के लोगों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ऑफिस ऊना के कलर्क राकेश को मिला राजभाषा पुरस्कार

ऊना : 15 सितंबरः उपायुक्त कार्यालय ऊना में कलर्क के रूप में कार्यरत राकेश कुमार को राज्य स्तरीय राजभाषा पुरस्कार से शिमला में सम्मानित किया गया है। उन्हें हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर शहरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचारियों को बचा रही सरकार – विमल नेगी के परिजनों का आरोप दुखद : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला, 15 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पॉवर कॉर्पोरेशन में हुए घोटाले और महाप्रबंधक विमल नेगी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित  योजनाओं की समीक्षा को लेकर DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए पूरा एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!