बंदूक की नोक पर डरा धमका कर शारीरिक शोषण करने और:पैसे को लेकर ब्लैकमेल करने के एक महिला ने लगाए आरोप : फोटोज-वीडियो वायरल करने दी धमकी देने के भी आरोप – आरोपी की पत्नी का कहना है कि उसके पति की ओर से कोई जबरदस्ती नहीं की गई

by

अमृतसर : महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि उसने तीन साल तक उसका बंदूक से डरा धमका कर शारीरिक शोषण किया और उसकी कई अश्लील विडियो भी बनाई। दूसरी और आरोपी की पत्नी का कहना है कि महिला ने उसके पति के साथ गलत किया है।

सुल्तान विंड रोड निवासी महिला जसप्रीत कौर ने बताया कि उसके पति ने बेटे की तबीयत खराब होने पर मजीठा रोड निवासी रमन दोसांझ से ब्याज पर पैसे लिए थे। जब ब्याज एक दो बार नही दिया तो आरोपी ने उसे संबंध बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया और पैसे वापस कर दिए। उसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा और बंदूक की नोक पर उसे होटल में ले जाता था। जहां उसके साथ संबंध बनाने के बाद उसकी फोटोज को भी खींचा और उसे वायरल करने की धमकी देता रहा। वही महिला का कहना है कि आरोपी ने कई बार उसे पैसे भी लिए ओर नहीं देने पर फोटोज वायरल करने की धमकी देता था। अब महिला ने थाना बी डिवीजन में मामला दर्ज करवाया है और पर्चे की मांग कर रही है।

उधर इस मामले में आरोपी रमन की पत्नी का कहना है कि उसके पति की ओर से कोई जबरदस्ती नहीं की गई है। महिला उसके पति के साथ घूमती थी और ताश खेलती थी। उनका तीन सालों से संबंध था। उसके पति ने महिला से पैसे लेने है जिसके बाद ही उसने उसके पति पर आरोप लगाए हैं। नरिंदर का कहना है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और उसके पति को छोड़ा जाए। पुलिस ने आरोपी रमन कुमार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब

आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए शिअद नेता चीमा ने कहा मनीष सिसोदिया के खिलाफ हो एक्शन

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ( शिअद ) के नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने गुरुवार को चुनाव आयोग  से मनीष सिसोदिया के भड़काऊ बयानों का संज्ञान लेने और भ्रष्टाचार के मामले में उनकी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली के छात्रों द्वारा पैदल गुरमत मार्च किया गया 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :    श्री गुरु अमरदास जी के 450वें ज्योति जोत दिवस और गुरु रामदास जी के गुरगद्दी दिवस की 450वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाली...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां 26 जून को

माहिलपुर – साहिबजादा अजीत सिंह को समर्पित कुश्तियां का प्रोग्राम एनआईआर के सहयोग से रविवार को गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल में कराया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रणजीत सिंह सहोता व...
article-image
पंजाब

कांग्रेस खोखले वायदे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा करने की गारंटी देती है: सांसद मनीष तिवारी

जनसंपर्क अभियान के तहत गांव बत्ता में जनसभा आयोजित खरड़/मोहाली, 13 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस खोखले वादे नहीं करती है, बल्कि...
Translate »
error: Content is protected !!