कांग्रेस खोखले वायदे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा करने की गारंटी देती है: सांसद मनीष तिवारी

by
जनसंपर्क अभियान के तहत गांव बत्ता में जनसभा आयोजित
खरड़/मोहाली, 13 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस खोखले वादे नहीं करती है, बल्कि उन्हें पूरा करने की गारंटी देती है और केंद्र में पार्टी की सरकार बनने पर हर वर्ग के सशक्तिकरण पर काम किया जाएगा। फिर वह चाहे देश की महिलाओं को दी गई पांच गारंटियां हों या मनरेगा के तहत लोगों की आमदन बढ़ाने और रोजगार के नए मौके पैदा करना से जुड़ा हो।
जनसंपर्क अभियान के तहत गांव बत्ता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, सांसद ने कहा कि पार्टी झूठे और खोखले वादे करने में विश्वास नहीं रखती है। जैसा भाजपा ने पिछले चुनावों के दौरान किया था और ना तो लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपए आए, ना ही 2 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलीं। इसके विपरीत बेरोजगारी की दर बढ़ी है, महंगाई का बोझ लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं और समाज का हर वर्ग सरकारी नीतियों से तंग आ चुका है।
उन्होंने पार्टी की ओर से महिलाओं को दी गई पांच गारंटियों का जिक्र करते केंद्र में सत्ता में आने पर गरीब परिवार की एक महिला के सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी; केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा; आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्करों के मासिक वेतन केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा; हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए एक कानून सहायक की नियुक्ति की जाएगी व जिला मुख्यालय में कामकाजी महिलाओं के लिए कम-से-कम एक होस्टल बनाया जाएगा और देशभर में इन होस्टलों की संख्या दोगुनी की जाएगी।
इस तरह उन्होंने मनरेगा स्कीम के तहत साल के 365 दिन रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ दिहाड़ी की दर में बढ़ोतरी करने का वायदा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि पार्टी की ओर से जनहित में बहुत सारी योजनाओं को लाया जाएगा।
जहां अन्य के अलावा, सीनियर कांग्रेसी नेता मनजोत सिंह, सरपंच साहिब सिंह, रविंदर सिंह प्रधान बाबा नंद लाल जी ट्रस्ट, हरदीप सिंह बासी, पंच बलविंदर सिंह, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, रणबीर सिंह भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीर साबिर दरबार हरमां में वार्षिक जोड़ मेला संपन : गद्दीनशीन साई महिंदर पाल ने संगत को आशीर्वाद दिया और उनकी मनोकामनाएं पूरी होने के दरबार में अरदास की

गढ़शंकर। गांव हरमां में जनता-ए-गोसपाक पीर साबिर दरबार में गद्दीनशीन साई महिंदर पाल की देखरेख में वार्षिक जोड़ मेला संपन हो गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जनता-ए-गोसपाक पीर साबिर दरबार में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस इंस्पेक्टर केवल कृष्ण गिरफ्तार : 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा) : तलवाड़ा थाने में कार्यरत इंस्पेक्टर केवल कृष्ण को 40000 रिश्वत लेते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने...
article-image
पंजाब

सस्ती रेत की गारंटी पूरी , लोगों को रेत माफिया की लूट का शिकार नहीं होना पड़ेगा : मुख्यमंत्री भगवंत मान

फिल्लौर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिल्लौर के गांव माओ साहिब में सस्ती रेत के लिए खड्ड खनन के लिए खोली और कहा कि अब लोगों को यहां से साढ़े 5 रुपए प्रति वर्ग...
Translate »
error: Content is protected !!