बकरी चराने गए व्यक्ति पर पिकअप सवार बदमाशों ने किया हमला, मौत : आरोपी बकरियां पिकअप में भरकर फरार

by

4-5 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, 

मोगा। बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव हरिए वाला में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के पास बकरियां चरा रहे 42 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पर पिकअप सवार 4-5 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गुरप्रीत सिंह को परिजन इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बकरियां पिकअप में भरकर फरार हुए आरोपी

जानकारी के अनुसार, गांव हरिए वाला निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह रोजाना की तरह गुरुवार शाम करीब 5 बजे गांव के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान पिकअप में सवार 4-5 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोपियों ने गुरप्रीत सिंह पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर चोटें लगने के बाद गुरप्रीत सिंह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी बकरियों को पिकअप में लादकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। गुरप्रीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान तथा वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाखड़ा नहर में कार गिरी : कार सहित 3 पानी के तेज बहाव में बहे ,1 को नहर से सुरक्षित निकाला

नंगल : एमपी कोठी के निकट भाखड़ा नहर में एक कार गिरी तो कार सहित तीन व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि एक व्यक्ति को नहर से सुरक्षित निकाल लिया गया...
article-image
पंजाब

मोरांवाली हत्याकांड : मारे गए तीन युवकों में से दो युवकों का गांव मोरांवाली में और एक का बंगा में अंतिम संस्कार

गढ़शंकर। गांव मोरांवाली में हुए हत्याकांड में मारे गए तीन युवकों में से  दो युवकों मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और गुरसुखतियार सिंह का अंतिम संस्कार गांव मोरांवाली में कर दिया गया। जबकि तीसरे युवक...
article-image
पंजाब

केवीके बाहोवाल में डेयरी फार्म सिखलाई कोर्स का आयोजन किया

गढ़शंकर, 20 दिसंबर  : पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना के अधीन चल रहे कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल होशियारपुर में डेयरी फार्मिंग संबंध में दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक किया...
article-image
पंजाब

हत्यारन बन गई पत्नी…..पैसों के लालच में! भाइयों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

बठिंडा। गांव भागीवांदर में पत्नी ने पैसों के लालच में अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने ही पति की धारदार हथियार से हत्या करवा दी। अपराधियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को...
Translate »
error: Content is protected !!