बच्चे को प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारे बाल खींचे : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले का लिया संज्ञान

by

होशियारपुर:  गांव बड्डो में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंसिपल को एक छात्र के बाल खींचते और उसे बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।  यह घटना बद्दों गांव के एक निजी स्कूल की है, जहां स्कूल प्रिंसिपल ने न सिर्फ एक छात्र की पिटाई की, बल्कि एक सिख बच्चे के बाल भी खींचे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र दर्द और डर के कारण रो रहा है, लेकिन अपनी हरकतें बंद करने की बजाय प्रिंसिपल और हिंसक होती जा रही है। इतना ही नहीं, जिस बच्चे को थप्पड़ मारे जा रहे हैं, उसकी उम्र करीब 6 साल लग रही है।

सिख संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे सिख धर्म के प्रतीकों का अपमान बताया है और तत्काल न्याय की मांग की है। घटना के बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो एक निजी स्कूल का है। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन को स्कूल प्रिंसिपल और मालिक के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

DC व SSP ने मंडियों का दौरा कर लिफ्टिंग तेज करने के दिए निर्देश – कहा, मंडियों में किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या

किसानों को मंडियों में निर्धारित नमी वाला धान लाने की अपील की होशियारपुर, 23 अक्टूबर :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने होशियारपुर दाना मंडी, चब्बेवाल की जियाण दाना मंडी का...
article-image
पंजाब

तीज का त्यौहार डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में मनाया : पंजाबी पहनावे में सजी युवतियों ने गिद्दा, भांगड़ा व बोलियां पेश कर खूब जमाया रंग

गढ़शंकर, 17 अगस्त :  डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर में कॉलेज की रेड रिबन व एनएसएस यूनिट नेतृत्व में तीज का त्यौहार उत्साह से मनाया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नीतीश कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा.: बिहार में पहले से ताकतवर हुई बीजेपी…देखें पूरी लिस्ट

पटना : बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय नहीं है। प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी  को गृह विभाग...
article-image
पंजाब

एनआरआई परिवार दुआरा सरकारी स्कूल के कमरों की रिपेयर के लिए दिए 50 हजार और दो इन्वर्टर

गढ़संकर : गांव चक गुरु के सरकारी मिडिल और प्राइमरी स्कूल को एनआरआई परिवार ने स्कूल की मरम्मत के लिए पैसों से मदद की गई। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सुनीता...
Translate »
error: Content is protected !!