बच्चे को प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारे बाल खींचे : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले का लिया संज्ञान

by

होशियारपुर:  गांव बड्डो में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंसिपल को एक छात्र के बाल खींचते और उसे बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।  यह घटना बद्दों गांव के एक निजी स्कूल की है, जहां स्कूल प्रिंसिपल ने न सिर्फ एक छात्र की पिटाई की, बल्कि एक सिख बच्चे के बाल भी खींचे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि छात्र दर्द और डर के कारण रो रहा है, लेकिन अपनी हरकतें बंद करने की बजाय प्रिंसिपल और हिंसक होती जा रही है। इतना ही नहीं, जिस बच्चे को थप्पड़ मारे जा रहे हैं, उसकी उम्र करीब 6 साल लग रही है।

सिख संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे सिख धर्म के प्रतीकों का अपमान बताया है और तत्काल न्याय की मांग की है। घटना के बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो एक निजी स्कूल का है। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन को स्कूल प्रिंसिपल और मालिक के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोनू शाह हत्याकांड : तीन शूटरों को उम्रकैद, ऑफिस में घुसकर मारी थी गोलियां

चंडीगढ़ :  सोनू शाह हत्याकांड में शुक्रवार को तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सजा पाने वालों में शुभम, मंजीत और राजन उर्फ जाट शामिल हैं। यह तीनों ही वह शूटर थे...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल भारटा के विद्यार्थियों को बलजिंदर मान ने स्टेशनरी भेट की

माहिलपुर  – सरकारी मिडल स्कूल भारटा-गनेशपुर के मुख्य अध्यापक बलजिंदर मान ने नए सैशन पर स्कूल के पचास विद्यार्थियों को स्टेशनरी भेट की। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी...
article-image
पंजाब

पराली के सुचारु प्रबंधों के लिए ग्राम पंचायतें व सहकारी सभाएं आएं आगे: डा. गुरदेव सिंह

मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों को जिले को ‘जीरो बर्निंग’ बनाने के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग देने की अपील की किसानों को समूह/सोसायटियों व एफ.पी.ओ बना कर कृषि मशीनों पर...
article-image
पंजाब

30,000 रुपये रिश्वत लेते नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और नक्शा नवीस विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत नगर निगम बठिंडा के बिल्डिंग इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह और भटिंडा के एक नक्शा नवीस (आर्किटेक्ट) हनी मुंजाल...
Translate »
error: Content is protected !!