बच्चों की सुविधा के लिए प्रबंध यकीनी बनाने के दिए निर्देश

by

होशियारपुर 11 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस की अध्यक्षता में जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल भलाई कमेटी के कामकाज संबंधी तिमाही समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने पोस्को, बाल भिक्षा व बाल श्रम, बाल विवाह से संबंधित मामलों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बच्चों की संभाल के लिए बने सरकारी होम्ज, बाल भलाई कमेटी व जिला बाल सुरक्षा यूनिट के कार्यों पर चर्चा करते हुए होम्ज में साफ-सफाई, बच्चों के नियमित स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा, खाने की गुणवत्ता चैक करने संबंधी निर्देश भी दिए।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान बताया कि कोरोना के कारण अनाथ व बेसहारा हुए 88 बच्चों व 2 अनाथ बच्चों को भारत व पंजाब सरकार की ओर से जारी की गई अलग-अलग स्कीमों जैसे कि स्पांसरशिप फंड, आश्रित पेंशन, सरबत सेहत बीमा योजना, घर-घर रोजगार, स्मार्ट राशन कार्ड के अलावा अन्य सरकारी योजनाओं आदि का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कमेटी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पोस्को एक्ट, बाल श्रम, एडोप्शन गाईडलाइन्स, बाल विवाह निषेध एक्ट संबंधी अलग-अलग स्कूलों, सरकारी होम्ज, एम.एल.टी.सी सैंटर व आंगनवाड़ी ट्रेनिंग सैंटरों में जागरुकता कैंप लगाए जाएं।
जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर की ओर से सुरक्षा व संभाल के लिए जरुरी बच्चों जैसे कि अनाथ, बेसहारा, गुमशुदा हालत में मिले बच्चे, बाल विवाह, यौन शोषण से पीडि़त बच्चों के केसों के निपटारे संबंधी बाल भलाई कमेटी व जिला बाल सुरक्षा यूनिट की ओर से की गई कार्रवाई संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अडाप्शन करने के लिए चाहवान परिवारों को सारी प्रक्रिया संबंधी जागरुक किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस समय के दौरान 35 परिवारों को अडाप्शन की कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा गांव स्तरीय बाल सुरक्षा कमेटियों व ब्लाक स्तरीय बाल सुरक्षा कमेटियों की कारगुजारी संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान समूह सुपरिडैंट होम्ज की ओर से होम्ज में रह रहे बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई।
बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह,  सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी, बाल भलाई कमेटी की चेयरपर्सन हरजीत कौर, स्वास्थ्य अधिकारी, डी.एस.पी, समूह सुपरिडैंट, लेबर इंस्पेक्टर, चाइल्ड लाइन होशियारपुर के प्रतिनिधि, समूह स्टाफ बाल सुरक्षा यूनिट व वन स्टाप सैंटर होशियारपुर से स्टाफ मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Police Waging War Against Drugs:

Hoshiarpur/July 24/Daljeet Ajnoha : In an exclusive conversation with senior journalist Daljeet Ajnoha, DSP Palwimder Singh emphasized that the police department, under the dynamic leadership of SSP Hoshiarpur Sandeep Kumar Malik, is intensifying its...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स का काला कारोबार: अरबों की बरामदगी से हिला देश – दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर ड्रग्स जब्ती से देश में ड्रग तस्करी

भारत ड्रग्स सिंडिकेट का हब बन चुका है। हाल के वर्षों में भारत में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई हैं, जिनकी कीमत अरबों में है। दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़े...
article-image
पंजाब

मैदान में उतरेंगे ‘सड़क सुरक्षा बल : 144 हाईटेक वाहन और 5000 कर्मचारी करेंगे लोगों की सुरक्षा

चंडीगढ़  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। आज हम सड़क पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!