सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में विद्यार्थियों के विभिन्न मुकाबले आयोजित

by

गढ़शंकर,1 फरवरी : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर तथा बीएनओ गढ़शंकर-2 प्रिं कृपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के शैक्षिक मुकाबले करवाए गए। प्रिं इंदरजीत कौर ने बताया कि शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा एस.एस.एस स्कूल बोड़ा में विभिन्न स्कूलों के लगभग 70 विद्यार्थियों ने सामाजिक शिक्षा, अंग्रेजी विषय पर भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी के मुकाबले आयोजित किए गए। इस  प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने  उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह विशेष रूप से पहुंचे और विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए और अपने संबोधन में छात्रों को बधाई दी तथा उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बीएम इंग्लिश जसपाल सिंह, बीएम मैथ राम सरूप, बीएम हरपाल सहोता, लेक्चरर मंजीत सिंह, अरविंदर पाल कौर, सुनीता कुमारी, रीटा रानी, ​​पूजा रानी, ​​शमिंदर कौर, जसबीर कौर, संदीप कौर, मनदीप कौर, ममता रानी, ​​परमिंदर सिंह, जतिंदर कुमार, अजय कुमार, कश्मीर चंद, नवीन कुमार, योगराज, तीर्थ सिंह, नवरोज कालिया एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम अकेली भाजपा पड़ी महागठबंधन पर भारी : खन्ना

बिहार की जनता ने फेहराया भाजपा का परचम, एन.डी.ए. को मिली शानदार जीत : खन्ना होशियारपुर 15 नवम्बर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में बिहार की जनता...
article-image
पंजाब

देशवासियों को पड़ रही है बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार की मार : गुरनेक सिंह भज्जल

गढ़शंकर : आज सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर की जनरल बाडी की बैठक गोपाल सिंह थांदी की अध्यक्षता में हुई। जिसको जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि जिस समय से देश में भाजपा की मोदी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर घटकर 634.58 अरब डॉलर पर पहुंचा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन जनवरी को समाप्त सप्ताह में 5.69 अरब डॉलर घटकर 634.58 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि इससे पिछले सप्ताह में यह 4.11...
Translate »
error: Content is protected !!