बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी: सांसद मनीष तिवारी

by

खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित फिट इंडिया गेम्स में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे सांसद तिवारी
रोपड़ : 27 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी हैं। खेल बच्चों में नई ऊर्जा भरकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना के लिए मजबूती प्रदान करते हैं। सांसद तिवारी रोपड़ स्थित खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फिटनेस फेस्टिवल के तहत आयोजित फिट इंडिया गेम्स में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे थे।
इस दौरान खेलों में भाग ले रहे बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि बचपन से ही खेलों में हिस्सा लिया जाए तो भविष्य की चुनौतियों का मुकाबला करके उन पर जीत दर्ज करना आसान हो जाता है। उन्होंने खेलों का शानदार आयोजन करने को लेकर जहां स्कूल प्रबंधकों का भी बधाई दी, वहीं पर खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। सांसद तिवारी ने खुलासा किया कि स्कूल के विकास हेतु उनकी ओर से अपने संसदीय कोटे 3 लाख रुपये की ग्रांट की भी सिफारिश की गई है, जो राशि जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, माधव कांबले, जसबीर सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, मेवा सिंह गिल, कर्म सिंह मेंबर जिला परिषद, लखबीर सिंह लक्खा, अमरजीत सिंह भुल्लर, किरण, बिक्रमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, परविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, उधम सिंह, कुलवंत सिंह, रणजीत सिंह गिल, शिव दयाल, डॉ गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, प्रिंसिपल कमलजीत सिंह, पंजाब सिंह, जगपाल सिंह, यशवंत बस्सी, प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह, रशीद हौंडा, सिमरनजीत सिंह, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक संजीव सूरी बने यात्रियों के लिए मसीहा

एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा और विभिन्न स्थानों में फंसे यात्रियों के लिए राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक श्री संजीव सूरी मसीहा बनकर सामने आए। जिन्होंने चंबा और विभिन्न स्थानों...
article-image
पंजाब

किसान महापंचायत मुजफरनगर में आल इंडिया जाट महासभा हर जिले से दस दस गाडिय़ों में किसानों को जत्थे लेकर शामिल होगी : हरपुरा

गढ़शंकर: मोदी सरकार दुारा बनाए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए एमएसपी की गंरटी लेने के लिए चल रहे किसानी संघर्ष के चलते मुजफरनगर में सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा ेकी जा रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा-कर्मचारियों के पद , कर एवं कराधान निरीक्षक के 25 पद और बागवानी विकास अधिकारी के 10 पद भरने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक तपोवन धर्मशाला...
article-image
पंजाब

मजदूरों और कर्मचारियों ने मिलकर शिकागो के मजदूरों के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर 1 मई :  डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब और सफाई मजदूर यूनियन गढ़शंकर ने मिलकर स्थानीय गांधी पार्क में मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस समय मई दिवस के गौरवशाली इतिहास के...
Translate »
error: Content is protected !!