बच्चों के साथ मैस में बैठकर किया भोजन- हॉस्टल, कक्षाओं का किया निरीक्षण : शिमला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जेएनवी ठियोग का किया औचक निरीक्षण

by
एएम नाथ। शिमला :   उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप  बुधवार देर शाम को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे।
उपायुक्त करीब पौने आठ बजे स्कूल परिसर में पहुंचे और करीब दस बजे तक वहां मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं, हॉस्टल, मैस आदि का निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों के साथ रूबरू भी हुए और उनसे पढ़ाई और अन्य स्कूली विषयों पर फीडबैक भी ली। स्कूल स्टाफ, मैस स्टाफ से भी उपायुक्त ने कार्यप्रणाली को लेकर बातचीत की।
उपायुक्त ने बच्चों के साथ मैस में बैठकर भोजन भी किया । बच्चों से उन्होंने दैनिक भोजन के बारे में फीडबैक भी ली। फूड इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि भविष्य में हॉस्टल मैस से सैंपल लेकर रिपोर्ट जिलाधीश कार्यालय में भेजे। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया करवाया जाना तय है। ऐसे में समय-समय पर निरीक्षण होना जरूरी है।
उन्होंने स्कूली बच्चों को खूब मेहनत करने की बात कही और खेलों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आपस में कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों पर चर्चा किया करें। उन्होंने बच्चों को शब्दकोश को पढ़ने की आदत को विकसित करने का भी आहवान किया।
पर्याप्त लाइट लगाने के निर्देश
उपायुक्त ने मैस और अध्ययन स्थलों पर पर्याप्त लाईट लगाने के निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए । औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हॉल के मुताबिक लाईट पर्याप्त नहीं थी। ऐसे में रात के समय पढ़ाई करने के लिए बच्चों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था।
बॉयज हॉस्टल का किया निरीक्षण
उपायुक्त स्कूल के अरावली बॉयज हॉस्टल भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हास्टल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और हॉस्टल की दैनिक गतिविधि के बारे में छात्रों से जानकारी ली। छात्रों ने उपायुक्त के सभी सवालों के जवाब दिए। हॉस्टल के अंदर सफाई व्यवस्था एक दम सही पाई गई।
औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य मार्ग से स्कूल परिसर तक सड़क की मेटलिंग की जानी है। उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों में उक्त मार्ग का एस्टीमेट तैयार कर उनके कार्यालय में भेजे ताकि आगामी कारवाई अमल में लाई जाए।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल के कूड़ा निस्तारण के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। ऐसे में उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि स्कूल परिसर से कूड़ा एकत्रित करने  के लिए वाहन को भेजा जाए ताकि  सही जगह पर कूड़ा पहुंच सके और स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी न फैल सके।
 इस अवसर पर एडीसी अभिषेक वर्मा,  एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा, एसी टू डीसी गोपाल चंद शर्मा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित स्कूल स्टाफ व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विजीलेंस ने शुरू की अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल की छानबीन

एएम नाथ। चम्बा :  वन परिक्षेत्र मसरूँड में अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल की छानबीन हेतु विजीलेंस विभाग चंबा की टीम ने बुधवार को निरीक्षक अश्विनी कुमार की अगुआई में उक्त क्षेत्र...
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय अवार्ड 2023 के लिए 30 जुलाई तक करें आवेदन

ऊना, 22 जुलाई – राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड 2023 के लिए आवेदन 30 जुलाई तक आमंत्रित किए गए हैं। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला ऊना के सरकारी स्कूलों में कार्यरत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में ड्रग मनी का इस्तेमाल – 5600 करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट खुलासे के बाद बढ़ी कांग्रेस की टेंशन

दिल्ली :  दिल्ली में 5600 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद होने के बाद हंगामा मचा है। मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। ड्रग रैकेट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और कई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों अनुष्का-विराट ने छोड़ा देश? …अनुष्का ने आखिर क्यों पति विराट के साथ लंदन में शिफ्ट होने का किया फैसला

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। एक तरफ अनुष्का का सिनेमा जगत में सिक्का चलता है, दूसरी ओर विराट मैदान में बल्ला चलाते हैं। दिल्ली। अनुष्का...
Translate »
error: Content is protected !!