बजट के दिन सोना धड़ाम! 9000 हुआ सस्ता, 10 ग्राम का रेट देख उड़ जाएंगे होश

by

बजट वाले दिन सोने ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। बीते सप्ताह सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त टूट देखने को मिली थी, जिसने निवेशकों को चौंका दिया।

हालात ऐसे रहे कि चांदी एक ही दिन में 30 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गई, जबकि सोने की कीमतों में भी करीब 17 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

अब बजट वाले रविवार को भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट MCX पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना-चांदी फिर दबाव में आ गए। बाजार खुलते ही चांदी के दामों में अचानक तेज गिरावट आई और 1 किलो चांदी की कीमत करीब 17,000 रुपये टूट गई। वहीं सोने ने भी चांदी की राह पकड़ ली और इसके भाव में 9000 रुपये से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार हो रही इस गिरावट ने कमोडिटी बाजार में एक बार फिर हलचल मचा दी है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में भी भाव कुछ इसी तरह बने हुए हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो गोल्ड का हाजिर भाव 5087.73 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जिसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर दिख रहा है।

आज रविवार, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में लगातार नौवीं बार बजट भाषण देने जा रही हैं। ऐसे में जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर की नजरें बजट घोषणाओं पर टिकी हैं। उद्योग जगत इंपोर्ट ड्यूटी घटाने, GST में राहत और प्रक्रियात्मक सुधारों की मांग कर रहा है। अगर बजट में सोने-चांदी को लेकर कोई बड़ी घोषणा होती है, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और हलचल देखने को मिल सकती है।

Gold Rate Today In India: 01 फरवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,60,730 | 22 कैरेट – ₹1,47,350 | 18 कैरेट – ₹1,20,550

मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,60,580 | 22 कैरेट – ₹1,47,200 | 18 कैरेट – ₹1,20,430

अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,60,630 | 22 कैरेट – ₹1,47,250 | 18 कैरेट – ₹1,20,470

चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,60,580 | 22 कैरेट – ₹1,47,200 | 18 कैरेट – ₹1,20,430

कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,60,580 | 22 कैरेट – ₹1,47,200 | 18 कैरेट – ₹1,20,430

हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,60,580 | 22 कैरेट – ₹1,47,200 | 18 कैरेट – ₹1,20,430

जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,60,730 | 22 कैरेट – ₹1,47,350 | 18 कैरेट – ₹1,20,550

भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,60,630 | 22 कैरेट – ₹1,47,250 | 18 कैरेट – ₹1,20,470

लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,60,730 | 22 कैरेट – ₹1,47,350 | 18 कैरेट – ₹1,20,550

चंडीगढ़: 24 कैरेट – ₹1,60,730 | 22 कैरेट – ₹1,47,350 | 18 कैरेट – ₹1,20,550

सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स, मांग और सप्लाई का संतुलन और त्योहारी या शादी के सीजन की खरीदारी सीधे तौर पर रेट को प्रभावित करती है। इसके अलावा बजट जैसे बड़े आर्थिक फैसलों का असर भी कीमती धातुओं की कीमतों में साफ नजर आता है।

चांदी का ताजा हाल :  चांदी ने भी इस हफ्ते जबरदस्त उछाल दिखाया है। वीकली बेसिस पर इसमें करीब 15,000 रुपये की मजबूती आई है। 1 फरवरी की सुबह चांदी 3,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है, जबकि 30 जनवरी को इसके भाव 4 लाख रुपये से ऊपर चले गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 95.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

एसडीएम चम्बा एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की और से जारी पहचान पत्र किये वितरित एएम नाथ। चम्बा : आगामी चुनावों की तैयारियों...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में लेट फीस के साथ 16 तक एडमिशन – डॉ. हीरा

गढ़शंकर, 30 अगस्त: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि कॉलेज में चल रहे स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी अब 16 सितंबर तक लेट फीस के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर की पंचायतों का दौरा करके विकास कार्यों का लिया जायजा : टीहरा के ऐतिहासिक किले के इतिहास और इसके रखरखाव की व्यवस्था की जानकारी भी ली

एएम नाथ। सुजानपुर 17 जनवरी। जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके इन पंचायतों में जारी विकास कार्यों तथा ठोस एवं तरल...
article-image
पंजाब

घोड़ी पर आया दिल – तो लूट लिया बैंक, सिर्फ 4 लाख लूटे और कर लिया हासिल

अमृतसर :  में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक को एक घोड़ी पसंद आ गई. वह हर हाल में खरीदना चाहता था, लेकिन जेब में पैसे नहीं थे. ऐसे में...
Translate »
error: Content is protected !!