बठिंडा में जलाना था तिरंगा – दुबई में माइंड वॉश…आंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़े मारने वाले आरोपी के खुलासे

by
अमृतसर :  अमृतसर में 26 जनवरी को डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़े मारने वाला आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर चल रहा है। गणतंत्र दिवस वाले दिन हेरिटेज स्ट्रीट पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़े मारकर खंडित करने वाले आरोपी आकाशदीप सिंह को शुक्रवार को पुलिस की ओर से अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन का रिमांड और बढ़ा दिया है।
                             आरोपी आकाशदीप ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी का दुबई में माइंड वॉश किया गया था, जिसके तहत उसे अमृतसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर माहौल खराब करने के लिए भेजा गया था। आरोपी की ओर से बठिंडा में भी तिरंगा झंडा जलाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल अभी आरोपी से तिरंगा बरामद करना बाकी है।  वहीं एक दिन पहले हेरिटेज स्ट्रीट स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान किए जाने के मामले में नगर निगम की भी बड़ी लापरवाही सामने आई थी। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ही निगम के दमकल विभाग ने प्रतिमा के पास सीढ़ी लगा दी थी। जांच के दौरान दमकल विभाग की ओर से संबंधित जगह पर सीढ़ी लगाने का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ गया है। यह फुटेज 25 जनवरी की रात का है। करीब 8:45 बजे दमकल विभाग की गाड़ी प्रतिमा के नजदीक पहुंची और वहां पर विभाग के कर्मचारियों ने सीढ़ी प्रतिमा के पास लगा दी। यह सीढ़ी सारी रात ही वहीं पर ही लगी रही और गणतंत्र दिवस वाले दिन भी लगी रही। जांच की जा रही है कि निगम की तरफ से यहां पर सीढ़ी किसके कहने पर लगाई गई थी। कुछ संगठनों ने पहले ही यह सवाल उठाए थे कि वहां सीढ़ी किसके कहने लग पर लगाई गई थी। उनका तो आरोप था कि जब उन्हें बाबा साहिब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए सीढ़ी की जरूरत होती है तो उन्हें मुहैया ही नहीं करवाई जाती और उस दिन यह सीढ़ी वहां पर कैसे लग गई।
                  आरोपी आकाशदीप की मां आशा रानी का कहना है कि बेटे का उनसे कोई रिश्ता नहीं है। आकाशदीप सिंह तीन भाई और एक बहन है। बारहवीं तक पढ़ाई के बाद वह काम की तलाश में दुबई चला गया था। आकाशदीप की बहन मस्कट में रहती है। मोगा में उसके माता-पिता और दो छोटे भाई हैं। माता-पिता मजदूरी करते हैं। आकाशदीप का एक भाई पढ़ाई कर रहा है और दूसरा मजदूरी करता है। आकाशदीप ने दुबई जाने के बाद घर के साथ कोई संपर्क नहीं रखा। वह चार महीने पहले दुबई से भारत आ गया था। लेकिन अमृतसर में किराए के मकान में रहने लगा था। वह घर नहीं आया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

6.11 करोड़ रुपए की लागत से मुकम्मल हुआ प्रोजैक्ट, 1000 व्यक्तियों के एकत्रीकरण की समर्था

लोगों को जल्द समर्पित होगा कम्यूनिटी सैंटर: सुंदर शाम अरोड़ा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कम्यूनिटी सैंटर आम लोगों के लिए होगा लाभप्रद होशियारपुर:   उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने लगभग मुकम्मल हो...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रकाश पर्व संबंधी वार्षिक गुरमति समागम करवाया

गढ़शंकार ।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी तथा भगत रविदास जी के प्रकाश पर्व के संबंध में वार्षिक गुरमति समागम करवाया गया।...
article-image
पंजाब

कुटिया 108 संत बाबा ध्यान दास धूने वालों में 41 दिवसीय धूणी तपस्या निरंतर जारी : महंत हरी दास

8 जून को हवन होगा 9 जून को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे और 16 जून को भोग उपरांत संत समागम होगा/महंत हरी दास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान...
article-image
पंजाब

एडीजीपी जसकरण सिंह और बॉर्डर रेंज के डीआइजी नरेंद्र भार्गव को चुनाव आयोग ने हटाने के दिए निर्देश : जालंधर के DC विशेष सारंगल का तबादला करने का भी निर्देश

चंडीगढ़  : भारत चुनाव आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल का तबादला करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि...
Translate »
error: Content is protected !!