बड़सर क्षेत्र से जालंधर के लिए शुरू करेंगे बस सेवा : इंद्र दत्त लखनपाल विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

by
बड़सर 17 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हमीरपुर से जालंधर वाया कड़साई, जौड़ेअंब नई बस सेवा आरंभ करने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी की जाएंगी। यह बस सेवा आरंभ होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सुविधा होगी। रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने यह घोषणा की।
उन्होंने कहा कि ब्याड़ क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में जल्द ही एक हैंडपंप भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए भी बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने स्कूल के लिए ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इंद्र दत्त लखनपाल ने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को पूरे समर्पण भाव से अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाएं तथा देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार करें। उन्होंने बच्चों से भी कड़ी मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ने की अपील की।
इससे पहले प्रधानाचार्य ने विधायक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर उषा लखनपाल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य सतीश बल्ली, बड़सर कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, ननावां के प्रधान रत्न चंद, अन्य पंचायत पदाधिकारी, पूर्व बीडीसी सदस्य केशव लखनपाल, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के सदस्य राजीव पटियाल, अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 के चलते ड्राईविंग टैस्ट रद्द

ऊना : एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने आज जहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले ड्राईविंग टैस्ट को रद्द कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ ने बीडीसी नालागढ़ के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

नालागढ़ :   उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने आज पंचायत समिति नालागढ़ के सभागार में खण्ड विकास समिति नालागढ़ के सभी 40 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। महेन्द्र पाल गुर्जर ने इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1456 में अभी तक मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध ही नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदौरा से विधायक से महेंद्र राजन के डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग से जुड़े एक सवाल के जवाब में दी जानकारी

रोहित भदसाली। शिमला : इस आधुनिक युग में हर किसी के पास वक्त की भारी कमी है. अपना वक्त बचाने के लिए लोग ज्यादातर मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. बात चाहे ऑनलाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*यादविंद्र गोमा ने लदोह पंचायत में किया शकुंतलम आश्रम का उद्घाटन*

पंचरूखी, 12 अगस्त:- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंगलवार को ग्राम पंचायत लदोह के बलवीर चौक ठाकुरद्वारा स्थित शकुंतलम आश्रम का विधिवत उद्घाटन किया तथा श्रीमद् भागवत कथा के समापन...
Translate »
error: Content is protected !!