बड़सर में निकाली नशा विरोधी रैली, विद्यार्थियों को शपथ दिलाई : एसडीएम स्वाति डोगरा और अन्य अधिकारियों ने भी रैली में लिया भाग

by
एएम नाथ।  बड़सर 11 फरवरी। नशे की समस्या के विरुद्ध आम लोगों को जागरुक करने के लिए बुधवार को यहां उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी ने शिक्षा विभाग, शिक्षण संस्थानों, अन्य विभागों तथा क्षेत्र की संस्थाओं के सहयोग से एक जागरुकता रैली निकाली।May be an image of one or more people, crowd and text
एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष स्वाति डोगरा ने इस रैली को मिनी सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में एसडीएम ने स्वयं, अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों, क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, डिग्री कालेज, बीएड कालेज और एनएफसीआई संस्थान के विद्यार्थियों के साथ भाग लेकर नशे के विरुद्ध जागरुकता का संदेश दिया। May be an image of textयह रैली मिनी सचिवालय से बड़सर बाजार और मैहरे बाजार से गुजरती हुई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर पहुंची।May be an image of one or more people and street
इस अवसर पर एसडीएम ने सभी प्रतिभागियों को नशे का विरोध करने की शपथ दिलाई तथा चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन और तस्करी को रोकने के लिए आम लोगों का सक्रिय सहयोग बहुत जरूरी है। इस समस्या के विरुद्ध हर नागरिक को आगे आना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

MLA का बेटा गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट : विधायक ने कहा खबर सही निकली तो माफी मांगूंगी’

केरल :  सीपीआई एम विधायक यू प्रतिभा के बेटे को पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट किया था। पुलिस ने इस मामले में विधायक के बेटे के अलावा उसके 8 दोस्तों को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में चल रहे उद्योगों को परेशान करके दुबई में निवेशकों से मिलने पर बोले नेता प्रतिपक्ष : प्रदेश में उद्योगों के लायक़ माहौल करने के बाद निवेशकों को लुभाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पूर्व की सरकार में बनाए माहौल को ख़राब कर रही है सुक्खू सरकार मंडी, 17 दिसंबर  :    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में चल रहे उद्योगों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या S-500 का भारत में बनना फाइनल? …S-400 से कितना खतरनाक, जो दुनिया को हिला देगा!

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा के दौरान, देश के रक्षा गलियारों में S-500 ‘प्रोमिथियस’ एयर डिफेंस सिस्टम की चर्चा ज़ोरों पर है। भारत पहले से ही S-400 सिस्टम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुप्रथा की रोकथाम के लिए जागरूकता : बाल विवाह की रोकथाम के विषय में बैठक का आयोजन

ऊना, 16 मार्च – बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के संबंध में वैज्ञानिक पहलुओं...
Translate »
error: Content is protected !!