बड़सर में भी मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

by
एएम नाथ। बड़सर 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस व पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी और निष्पक्ष एवं बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया कि 25 जनवरी 1950 को भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी और पहला राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2011 को मनाया गया था। इसके बाद हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार कैसी हो, इसका स्वरूप मतदान से ही तय होता है। मतदाता अगर सही प्रतिनिधि को चुनते हैं तो देश और प्रदेश में एक अच्छी सरकार बनती हैं। इससे देश व प्रदेश का विकास और कल्याण सुनिश्चित होता है।
उन्होंने विशेषकर युवा मतदाताओं से आह्वान किया कि वे आने वाले चुनावों में जरूर मतदान करें, क्योंकि जब वे मतदान करते हैं तो देश व प्रदेश के भविष्य के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदान लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही हर युवा को अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लेना चाहिए। इसके लिए वे स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क करें। एसडीएम ने नए युवा मतदाताओं किंजल ठाकुर और तनिषा बन्याल को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किए।
समारोह में मतदाता जागरुकता के लिए रंगोली प्रतियोगिता, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सूरम सिंह भाटिया, वरिष्ठ प्राध्यापक संजीव कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, अखिल जगटा, पूनम दंगल, उत्तमा देवी, निर्वाचन कार्यालय से राज कुमार, विनोद कुमार, सोमराज, सुनील कुमार, बूथ लेवल अधिकारी कांता देवी, सुषमा देवी, श्रेष्ठा देवी और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाला कौन है थॉमस क्रुक्स, मासूम चेहरे के पीछे की हिस्ट्री जानकर रह जाएंगे दंग

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान गोली चलाई गई, जिसमें वह बाल-बाल बचे. गोली उनके कान के पास से निकली. जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें ट्रंप के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के लिए बुलाया 71 साल की अमेरिकी महिला को लुधियाना …फिर कर दी हत्या : जानिए क्यों

चंडीगढ़: पंजाब के लुधियाना में रुह को कंपा देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। अमेरिका में रहने वाली 71 साल की एनआरआई महिला ब्रिटेन में रहने वाले एक भारतीय से प्यार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम को व्यवहारिक बनाने में कार्य करें विभाग – उपायुक्त

आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला 20 सितंबर आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज यहाँ उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद मनोज मनु की मेहनत रंग लाई, सराहन गांव में स्थापित किया गया नया ट्रांसफार्मर

बिजली की आंखमिचोनी से मिलेगा छुटकारा एएम नाथ। चम्बा :  आखिरकार सालों पुरानी समस्या का समाधान हो ही गया। कई सालों से बिजली की आँखमिचोनी से परेशान सराहन पंचायत के कई गांव के लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!