बडेसरों का वाॅलीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न : आपने आपने वर्ग में गग्गी क्लब ,गुरपलाह और बीनेवाल की टीमें रही विजेता

by
गढ़शंकर, 22 फरवरी: बडेसरों में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन धन धन बाबा मगनी दास जी स्पोर्ट्स क्लब बड़ेसरों और एनआरआई वीर जसविंदर सिंह मान, जस्सी मान, गुरशरण सिंह मान, अवतार सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह ढिल्लों यूके, कुलविंदर सिंह ढिल्लों, समूह ग्राम पंचायत और गांव के सहयोग से क्षेत्रवासियों की ओर से 19 फरवरी 20 को गांव बड़ेसरों में दूसरे वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 19 तारीख को गांव स्तर का मैच हुआ, जिसमें 11 हजार रुपए का पहला इनाम गुरपलां की टीम ने जीता और दूसरा इनाम 7100 रुपये राजू माजरा की टीम ने जीता। 20 फरवरी को आल ओपन मैच तथा फाइनल मैच में पहला मैच मड किंग और गग्गी क्लब के बीच खेला गया, जिसमें विजेता गग्गी क्लब टीम को प्रथम पुरस्कार 26,500 रुपये और उपविजेता मड किंग टीम को 22 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। अंडर 50 वर्ग में प्रथम स्थान ग्राम बीनेवाल की टीम ने तथा दूसरा स्थान ग्राम बड़ेसरों की टीम ने प्राप्त किया। पुरस्कार के अतिरिक्त, शीर्ष खिलाड़ियों को 2 रेंजर साइकिलें भी प्रदान की गईं। इस अवसर पर हनी पंडित कबडडी खिलाड़ी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समूह कमेटी, गांववासियों और खेल प्रेमियों ने इन मुकाबलों का खूब लुत्फ उठाया। इस अवसर पर यशदीप सिंह पुत्र ओमी भलवान सातनौर ने स्कूल की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में दूसरा स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिलेट्स को अपने आहार में शामिल कर स्वस्थ रह सकते हैं लोग: DHO डा. लखबीर सिंह

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में सैमीनार लगाकर विद्यार्थियों व अध्यापकों को मिलेट्स, पाजीटिव फूड व योग के प्रति किया जागरुक होशियारपुर, 08 दिसंबर: कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में आज मिलेट्स(मोटा...
article-image
पंजाब

मान सरकार की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी से पंजाब में निवेश और रोजगार का नया दौर शुरू, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार :

चंडीगढ़ : पंजाब में लंबे समय से उद्योगों के पलायन, बेरोजगारी और आर्थिक सुस्ती को लेकर जो चिंता थी, उसे अब एक नई दिशा मिलती दिख रही है. भगवंत मान सरकार की नई इंडस्ट्रियल...
article-image
पंजाब

फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार : दुकान में बैठी एक युवती के साथ छेड़छाड़ की, दुकान मालिक ने विरोध किया तो खुद को बताया सीबीआई अधिकारी

जालंधर :  पुलिस ने गुरुवार देर शाम फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से सीबीआई का फर्जी आई-कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक से...
article-image
पंजाब

पत्रकार चौधरी बैजनाथ को सदमा:उनकी धर्मपत्नी का देहांत

गढ़शंकर:18 सितम्बर: गढ़शंकर के गांव टिब्बा के नंबरदार व पत्रकार चौधरी बैजनाथ को उस समय गहरा सदमा लगा है जब उनकी पत्नी 65 वर्षीय तारो देवी का लंबी बीमारी के उपरांत आज रविवार शाम...
Translate »
error: Content is protected !!