बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश : पायलट समेत छह लोगों की मौत

by

चमोली के हाथी पर्वत क्षेत्र में हुआ हादसा; सभी शव बरामद, पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की टीमें बचाव अभियान में जुटीं

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। चार धामों में प्रमुख बदरीनाथ धाम से फाटा लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का सिविल हेलीकॉप्टर हाथी पर्वत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पवार के अनुसार, दुर्घटना में पायलट सहित सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने का काम जारी है।

हेलीकॉप्टर में पायलट हिमांशु के अलावा पांच यात्री सवार थे। यात्रियों की पहचान प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के और एचएस नागाराजा के रूप में हुई है। सभी यात्रियों के बेंगलुरु का निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

हेलीकॉप्टर से निकलता दिखाई दिया धुआं

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सेना के सिग्नल सेंटर की टीम ने हेलीकॉप्टर से धुआं निकलते देखा था। इसके बाद हेलीकॉप्टर तेजी से नीचे की ओर आता दिखाई दिया। कुछ ही देर में यह हाथी पर्वत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बर्फबारी से बचाव अभियान प्रभावित

दुर्घटनास्थल के आसपास की पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के चट्टान से टकराने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। हेलीकॉप्टर की अंतिम लोकेशन जोशीमठ के चाई गांव के पास मिली थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मान सरकार के डिजिटल विजन से ईजी रजिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड : 6 महीनों में 3.70 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई दर्ज

चंडीगढ़ः पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ पहल पंजाब की संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रणाली में एक नया मील का पत्थर साबित हुई है, जिससे पूरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प के तहत मिल रहा वित्तीय प्रोत्साहन ,स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को बेहतर सुविधाएं करवाएं उपलब्ध: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन धर्मशाला, 19 जुलाई। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और कार्यों को प्राथमिकता के...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में अस्थायी विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा होगा : संधवा

श्री आनंदपुर साहिब : नौवें पातशाह हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पावन शहादत को समर्पित अस्थायी पंजाब विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी पंजाब...
article-image
पंजाब

कर्मचारियों को छठा पे कमीशन लागू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़ । पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि वित्त विभाग ने राज्य की सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों को छठा पे कमीशन लागू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी...
Translate »
error: Content is protected !!