बदले की आग झुलसे हरजिंदर ने की पवन की हत्या

by

फाजिल्का : जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां झगड़े के दौरान तेजधार हथियार से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

दरअसल, यह घटना मुरादवाला गांव की है, जहां झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने दो लोगों पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। आनन-फानन में दोनों व्यक्तियों को फाजिल्का के सरकारी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति को फरीदकोट रेफर कर दिया। मृतक की पहचान मुरादवाला गांव निवासी पवन के तौर पर हुई है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में एक और अहम जानकारी सामने आई है, जो हमलावरों में शामिल मुख्य आरोपी हरजिंदर सिंह से जुड़ी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी हरजिंदर पिछले एक साल से इस घटना को अंजाम देने के फिराक में था। बताया जाता है कि उससे एक साल पहले इन्हीं व्यक्तियों से झगड़ा हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए वो पिछले एक साल से इंतजार कर रहा था। आज मौके मिलते ही उसने अपने दो साथियों के साथ पवन और कुलदीप पर हमला कर दिया, जिससे पवन की मौत हो गई।

मुरादवाला गांव निवासी सुरिंदर कुमार ने बताया कि उसका भाई पवन और भतीजा कुलदीप सामान लेकर लौट रहे थे तभी रास्ते में कुछ लोगों ने दोनों को घेरकर तेजधार देसी हथियार कापे से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर पवन कुमार को मृत घोषित दिया गया।

इस मामले में थाना खुईखेड़ा के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी के मुताबिक, हरजिंदर सिंह और पवन कुमार इकट्ठे ही मजदूरी का काम करते थे। करीब एक वर्ष पहले शराब के नशे में दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी रंजिश को लेकर बदला के मकसद से आरोपियों ने इस बार झगड़ा किया, जिसमें पवन की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति कुलदीप सिंह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में हरजिंदर सिंह सहित 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा ग्रुप द्वारा मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 डॉ. अंकिता मेनन का भव्य सम्मान और स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा ग्रुप की ओर से मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 का खिताब जीतने वाली डॉ. अंकिता मेनन को सम्मानित किया गया। होशियारपुर की इस बेटी ने न केवल क्षेत्र का, बल्कि...
article-image
पंजाब

ओवरलोडेड टिपर, ट्रॉली, पराली ढोने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों को बंद करवाने व बीत इलाके की मांगों को लेकर बीत इलाके के शिष्ट मंडल ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर।  बीत इलाके के निवासियों की मांगों ज्ञापन व समस्यायों को लेकर आज बीत इलाके के निवासियों के एक शिष्ट मंडल ने एक मांग पत्र एसडीएम गढ़शंकर की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार कुलविंदर...
article-image
पंजाब

जालंधर के गेस्ट हाउस में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले खून के निशान; हत्या की आशंका

सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल गेस्ट हाउस में मिली 33 वर्षीय यातिका शर्मा की लाश, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी जालंधर, 11 अगस्त। जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हत्या की अरनियाला से अगवा नौजवान की : नंगल नहर में फेंका था शव,  पुलिस ने दिन भर चलाया सर्च अभियान, अभी सुराग नहीं

रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना  के साथ लगते अपर अरनियाला से अपहृत युवक का बर्बरता से कत्ल कर शातिरों ने शव नंगल नहर में फेंक दिया।  इसका खुलासा आरोपितों ने पुलिस रिमांड के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!