बद्दी के उद्योगपति सुमित सिंगला उत्तर भारत दिव्यांग क्रिकेट संगठन के उपाध्यक्ष नियुक्त : सुमित सिंगला द्वारा दिव्यांग खिलाडियों के विकास हेतु कार्य करने का आश्वासन

by

बीबीएन, 15 जून (तारा) :  हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध फार्मा उद्योगपति सुमित सिंगला (क्योरटेक ग्रुप) को आज एक समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की दिव्यांग क्रिकेट समिति के सदस्य रविकांत चौहान ने उत्तर भारत दिव्यांग क्रिकेट संघ के वाईस प्रेजिडेंट का पदभार प्रदान किया।

इस अवसर पर चौहान जो दिव्यांग भारतीय क्रिकेट संघ और भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कौंसिल (डीसीसीआई) के महासचिव भी हैं ने सुमित सिंगला को उत्तरी भारत के उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए स्टेट क्रिकेट संगठनों को गठित करने और उत्तर भारत के राज्यों के संगठनों में आपसी तालमेल स्थापित कर उनको राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट संघ की नीतियों से अवगत करवाते हुए अपने अपने राज्यों और जिलों में से उभरते हुए दिव्यांग युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर लेकर आने का भरसक प्रयास करने के लिए कार्य करने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर चौहान ने कहा कि सुमित सिंगला को यह प्रतिष्ठित पद उनके शानदार नेतृत्व, संपर्क और दिव्यांग खिलाडियों के प्रति उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि वह इस पद पर कार्य करते हुए दिव्यांग खिलाडियों के उत्थान हेतु भरसक कार्य करते रहेंगे। उन्होंने सुमित सिंगला को उत्तरी भारत के राज्यों में दिव्यांग संघों को स्थापित करने के साथ साथ खिलाड़ियों के विकास हेतु विभिन्न राज्य सरकारों, कॉर्पोरेट घरानों, खेल व उद्योगिक जगत से संपर्क कर उनकी मदद से दिव्यांग खिलाडियों के जीवन स्तर को सुधरने के भरसक प्रयास करने की जिम्मेदारी भी सौंपी। उन्होंने कहा कि पी.सी.सी.ए.आई. और डी.सी.सी.आई. की नीतियों को उत्तर भारत के राज्यों के संगठनों की मदद से इन राज्यों के दिव्यांग खिलाडियों के उत्थान हेतु कार्य करने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर सुमित सिंगला ने उन्हें सौंपे गए इस प्रतिष्ठित पद का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वह उत्तर भारत के दिव्यांग खिलाडियों की भलाई हेतु कार्य करते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परियोजना शिमला शहरी खण्ड स्तरीय अनुश्रवण एवं समन्वय समिति, ब्लाकॅ टास्क फोर्स, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, सशक्त महिला योजना व पोषण अभियान की समीक्षा बैठक

शिमला 22 नवंबर – बाल विकास परियोजना शिमला शहरी, महिला एवं बाल विकास हि0 प्र0 द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवायें कार्यक्रम के अर्न्तगत आज खण्ड स्तरीय अनुश्रवण एवं समन्वय समिति, बेटी बचाओ बेटी पढाओ,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 जनवरी को जिला व उपमण्डल स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस  दरबार हाल में होगा आयोजित-एसडीएम चम्बा

 उपायुक्त अपूर्व देवगन करेंगे अध्यक्षता शहरी क्षेत्र के बीएलओ सहित नए मतदाताओं कार्यक्रम में  लेंगे भाग एएम चम्बा। 18 जनवरी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिला  व उप मंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एजेंसी रिक्रूटमेंट और डेवलपमेंट मैनेजर के 25 पदों के लिए 06 जुलाई को इंटरव्यू का आयोजन

शिमला 02 जुलाई – क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिलायंस लाइफ,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : नेरी में छह महीने के भीतर बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगाः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला।  हिमाचल प्रदेश में देश का पहला स्टेट स्पोर्टिड बायोचार कार्यक्रम आरम्भ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला के नेरी में छह महीने के भीतर एक बायोचार संयंत्र स्थापित किया...
Translate »
error: Content is protected !!