बनेर खड्ड में नहाने उतरे पंजाब के 3 युवक : नहीं आता था तैरना, एक की डूबने से गई जान

by
कांगड़ा।  पुलिस थाना नगरोटा बंगवा के अंतर्गत बनेर खड्ड में डूबने से पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को पंजाब से आए 3 युवक बनेर खड्ड नहाने उतर गए।
इन लोगों को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर वहां शव की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
          बुधवार को एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने जब पानी में उतर कर शव की तलाश की तो कुछ ही देर में उसे ढूंढकर बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमल (22) निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र सरकार महंगाई को नकेल डालें, खानपान की वस्तुएं लगाया जीएसटी खत्म किया जाए : मट्टू

गढ़शंकर: 14 सितम्बर : सीपीआई (एम) की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर भमियां (सलाहपुर), पाहलेवाल, गढ़शंकर वार्ड नंबर 5 में विशेष बैठक संपन्न हुई। जिसमें सीपीआईएम नेता दलबारा सिंह, जगदेव सिंह राणा तथा गुरमेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगले शैक्षणिक सत्र से शाहपुर स्कूल में सीबीएससी पाठ्यक्रम : केवल सिंह पठानिया

ग्रामीण बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम शाहपुर में बनेगा भव्य शहीद स्मारक एएम नाथ। शाहपुर : राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा में एकरूपता लाने की दिशा में...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 72 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर अलग अलग किए मामला दर्ज : एक युवक के खिलाफ पहले भी आठ मामले दर्ज

गढ़शंकर :  गढ़शंकर पुलिस ने गांव बारापुर के दो युवकों को अलग अलग जगह से 72 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एक युवक के खिलाफ पहले भी 6 एनडीपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बरौर स्कूल में बॉक्सिंग रिंग का किया शुभारंभ

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के लिए खेलकूद तथा गतिविधियां महत्वपूर्ण : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरौर में जिले...
Translate »
error: Content is protected !!