बब्बर खालसा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : 6 अत्याधुनिक पिस्तौल, 4 ग्लॉक 9एमएम और 2 पीएक्स5 (.30 बोर) बरामद

by

अमृतसर ।  स्थानीय ऑपरेटिव ओंकार सिंह 6 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार गैंगस्टर अर्शदीप के नार्को-हवाला कार्टेल का भी पर्दाफाश अमृतसर, एजेंसी। अमृतसर पुलिस ने शनिवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने गिरोह के स्थानीय ऑपरेटिव ओंकार सिंह को 6 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि मॉड्यूल को ब्रिटेन स्थित हैंडलर धरम सिंह उर्फ धर्म संधू संचालित कर रहा है, जो पाकस्तिान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का करीबी सहयोगी है। ओंकार सिंह के पास से 6 अत्याधुनिक पिस्तौल, 4 ग्लॉक 9एमएम और 2 पीएक्स5 (.30 बोर) बरामद हुई है।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इसके नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस आतंकवादी खतरों को बेअसर करने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, अमृतसर पुलिस ने एक नार्को-हवाला कार्टेल का भी पर्दाफाश किया है। इसका नेतृत्व जेल में बंद गैंगस्टर अर्शदीप कर रहा था, जो वर्तमान में गोइंदवाल जेल में बंद है। खुफिया जानकारी पर, पुलिस ने छह गुर्गों को गिरफ्तार किया और 4.526 किलोग्राम हेरोइन के साथ 8.7 लाख रुपये नकद जब्त किए। प्रारंभिक जांच से पता चला कि अर्शदीप ने अपने सहयोगियों जसप्रीत और करण की मदद से नेटवर्क का समन्वय किया। कार्टेल पंजाब भर में सीमा पार से ड्रग की खेपों की प्राप्ति और वितरण में सक्रिय रूप से शामिल था, जिसमें करण, गुरमीत और राजिंदरपाल स्थानीय संचालन का प्रबंधन करते थे। एक अलग ऑपरेशन में, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने इटली स्थित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान चार गुर्गों को नौ अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया। डीजीपी ने कहा, गुरप्रीत सिंह पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहा है। पुलिस स्टेशन घरिंडा में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सप्लाई रूट का पता लगाने और विदेशी हैंडलर की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 चेहरों से मिलेगी सुवेंदु अधिकारी को सीधी टक्कर : आसान नहीं सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की राह

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी  पहली बार सत्ता में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा इसी बात की है कि राज्य का अगला...
article-image
पंजाब

टारगेट किलिंग को अंजाम देने वाला गिरोह ध्वस्त : तीन प्रमुख गुर्गों को 30 बोर चीन निर्मित बंदूक और 15 कारतूस सहित किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेटिंग सेल (एसएसओसी) मोहाली ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए यूएसए स्थित पवित्तर चौरा और चौरा माधरे गैंग के हुसनदीप सिंह द्वारा चलाए जा रहे आपराधिक नेटवर्क...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने पोसी अकादमी के खिलाड़ियों को वर्दियां वितरित की

गढ़शंकर : 17 अगस्त : शहीद भगत सिंह अकादमी पोसी में एक सरल और प्रभावी कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 120 बच्चों को वर्दियां वितरित की गई। इस समारोह में पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री...
Translate »
error: Content is protected !!