बर्खास्त डीएसपी ने गैंगस्टरों का बताया खतरा : हाईकोर्ट ने SIT के लिए मांगे अधिकारियों के नाम

by

चंडीगढ़।  गैंगस्टर लाॅरेंस के पंजाब पुलिस की कस्टडी में हुए इंटरव्यू मामले की आज  पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू की तरफ से वकील के माध्यम से अर्जी दाखिल की गई। साथ ही दावा किया कि गैंगस्टरों से उनके परिवार को खतरा है। पहले ही उन्हें दी गई सुरक्षा वापस ले ली गई है। जो बिल्कुल गलत है। हालांकि अदालत ने इस विषय को सुनने से इनकार कर दिया।  दूसरी तरफ अदालत ने इंटरव्यू केस की सुनवाई करते हुए पूछा कि क्या इस मामले की जा कर रही एसआईटी के प्रमुख प्रबोध कुमार इस मामले की जांच को आगे जारी रख सकते हैं। क्योंकि वह इस महीने ही रिटायर हो रहे हैं। साथ ही पूछा कि पंजाब पुलिस के पास कितने डीजीपी है। अदालत ने अगली सुनवाई पर पुलिस को एडीजीपी व डीजीपी स्तर के नाम देने एसआईटी देने के लिए कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई तीस जनवरी को होगी।

             लॉरेंस का पहला इंटरव्यू 14 मार्च को ब्रॉडकास्ट हुआ था। जिसमें लॉरेंस ने सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करवाने की बात कबूल की थी। लॉरेंस का कहना था कि मूसेवाला सिंगिंग के बजाय गैंगवार में घुस रहा था। उसके कॉलेज फ्रेंड अकाली नेता विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल में भी मूसेवाला का हाथ था। इसलिए उसे मरवाया। एसआईटी रिपोर्ट के मुताबिक ये वही इंटरव्यू है, जो उसने सीआईए की कस्टडी से दिया।लॉरेंस ने अपने दूसरे इंटरव्यू में जेल के अंदर से इंटरव्यू करने का सबूत भी दिया था। उसने अपनी बैरक भी दिखाई और बताया कि उसे बाहर नहीं जाने दिया जाता, लेकिन मोबाइल भी उसके पास आ जाता है और सिग्नल भी। लॉरेंस ने अपने इंटरव्यू में कहा कि रात के समय जेल के गार्ड बहुत कम आते-जाते हैं, इसीलिए वह रात को कॉल कर रहा है। लॉरेंस ने मोबाइल के अंदर आने के बारे में भी जानकारी दी थी। लॉरेंस के अनुसार मोबाइल बाहर से जेल के अंदर फेंके जाते हैं। कई बार जेल स्टाफ उन्हें पकड़ भी लेता है, लेकिन अधिकतर बार मोबाइल उस तक पहुंच जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

राजा इकबाल सिंह बने मेयर : आम आदमी पार्टी ने पहले ही चुनाव से कर लिया था किनारा

दिल्ली  : दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो गया, नतीजे भी आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर...
article-image
पंजाब

भाना सिद्धू को पुलिस ने लिया हिरासत में:लिया : चलती गाड़ी से खींचकर उतारा

लुधियाना :  लुधियाना-अमृतसर हाईवे पर पुलिस ने यूट्यूब और ब्लॉगर भाना सिद्धू को हिरासत में लिया है। भाना सिद्धू अपने दोस्तों के साथ लुधियाना से अमृतसर की ओर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन...
article-image
पंजाब

2 जिगरी दोस्तों के शव नहर से मिले : पिछले रविवार शाम को किसी काम से एक साथ निकले से घर से

हरगोबिंदपुर साहिब :  श्री हरगोबिंदपुर साहिब के  गांव भाम के दो लापता युवकों की लाशें तीसरे दिन रियाड़की रजबाहा से बरामद होने की सूचना मिली है।इस संबंध में लापता युवकों के पारिवारिक सदस्यों ने...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारे में ड्यूटी कर रहे सेवादार को घोंपा चाकू, मौत- अमृतसर में बेखौफ अपराधी

अमृतसर : पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार लड़खड़ाती जा रही है. राज्य में दुष्कर्म, जबरन वसूली और हत्या सहित अपराध समेत घटनाओं के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हाल ही...
Translate »
error: Content is protected !!