बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बड़ी राहत : कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर दी जमानत

by
बठिंडा । पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बठिंडा अदालत ने बड़ी राहत दी है। पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ दर्ज केस में चालान पेश ना किए जाने पर वीरवार को अदालत ने उसकी जमानत याचिका को मंजूर करते हुए 50 हजार रुपये के बॉन्ड पर उसे जमानत दे दी है। इसके बाद अमनदीप कौर शुक्रवार तक केंद्रीय जेल बठिंडा से रिहा हो जाएगी।
जिला अदालत में दी थी जमानत की अर्जी :   महिला आरोपित अमनदीप कौर ने अपने वकील के जरिए बीती 29 अप्रैल को जिला अदालत में आवेदन देकर जमानत मांगी थी। वीरवार को अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अमनदीप कौर को जमानत देने का फैसला किया। पुलिस ने पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बीती 2 अप्रैल को 17.71 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।
काफी दिन सुर्खियों में रहा मामला :  इस मामले पर काफी चर्चा हुई। डीजीपी ने महिला कॉन्स्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। उस समय यह मामला कई दिनों तक सुर्खियों में रहा। उस समय महिला कॉन्स्टेबल के कई पुलिस अधिकारियों से करीबी संबंध होने के आरोप लगे थे, जिसके बाद पंजाब पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोलर ब्यूरो और आईबी ने उससे पूछताछ की थी, लेकिन अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने के बाद जमानत पर रिहा :  महिला कॉन्स्टेबल के वकील विश्वदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने अमनदीप कौर की जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिस पर वीरवार को एनडीपीएस मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत में सुनवाई हुई। उन्होंने अदालत के समक्ष महिला कांस्टेबल का बचाव किया था। उन्होंने कहा कि महिला के पास से हेरोइन बरामद नहीं हुई बल्कि उसे फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि विशेष न्यायालय के न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत ने महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने के बाद जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रहे विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करने के लिए लाली द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी का धन्यवाद

गढ़शंकर 17 नवंबर। अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस के महासचिव और हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने श्री...
article-image
पंजाब

जीओ कार्यालय के समक्ष धरने के 151 दिन में रोष प्रर्दशन कर मोदी सरकार खिलाफ नारेवाजी की

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय के समक्ष क्रमवार चल रहे धरने के 151 वें दिन होशियार सिंह गोल्डी की अध्यक्षता में रोष प्रर्दशन किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेवाजी करते हुए...
article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले व्यक्ति विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस ने लखवीर सिंह उर्फ खीरू पुत्र केवल सिंह निवासी गांव टिब्बियां के खिलाफ नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में धारा 96,137(2) बीएनएस एक्ट के तहत...
पंजाब

102 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल करवाए गए अब तक नामांकन पत्र: जिला चुनाव अधिकारी

नामांकन के आखिरी दिन होशियारपुर में 33 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन 4 फरवरी को बाद दोपहर 3 बजे से पहले नामांकन पत्र लिए जा सकते हैं वापिस होशियारपुर, 01 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!