बर्थडे पर पत्नी की गला दबाकर हत्या : फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव तलाणिया में, पति व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

by

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव तलाणिया में पति ने बर्थडे पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान नियामत गिल निवासी गांव तलाणिया के तौर पर हुई है।
मृतका की माता भूपिंदर कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी मोदियां मोहल्ला सरहिंद ने शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि उनका पति विदेश में है और उसका एक बेटा व एक बेटी नियामत गिल है। बेटी नियामत गिल ने तलाणिया निवासी मनजोत सिंह से 2016 में प्रेम विवाह किया था। नियामत गिल का एक बेटा है। आरोप है कि नियामत गिल को पति मनजोत सिंह और सास गुरदीश कौर छोटी-छोटी बातों पर मारते थे। यह बात नियामत गिल ने कईं बार मायके में बताई। शनिवार को नियामत गिल का जन्मदिन था तो मेरा बेटा नियामत का जन्मदिन मनाना चाहता था लेकिन पति मनजोत सिंह और सास गुरदीश कौर ने नियामत गिल को नहीं आने दिया और मारपीट शुरू कर दी और गला दबाकर मार डाला।
एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि आरोपी पति मनजोत सिंह व सास गुरदीश कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ फतेहगढ़ साहिब अर्शदीप शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मनजोत सिंह को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसकी मां गुरदीश कौर की तलाश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रहस्यमय परस्थितियों में मिला गाय का शव, मलिक का कहना बाघ की हुई शिकार।

माहिलपुर – माहिलपुर के पहाड़ी इलाके के गांव कोठी में गाय का शव विक्षिप्त हालत में मिलने से दहशत फैल गई। कोठी गांव के किसान दीप सिंह पुत्र ने बताया कि जब वह सुबह...
article-image
पंजाब

भगवंत मान ने तरनतारन में रोड शो कर ‘आप’ उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में रविवार को रोड शो का नेतृत्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनाला में बहाल हुआ एनएच, कुल्लू की तरफ निकाले जा रहे वाहनः डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ । मंडी, 28 अगस्त। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास बुधबार रात भूस्खलन से बंद हुआ सड़क मार्ग को कुल्लू की ओर बहाल कर दिया गया है। यहां फंसे वाहनों को...
Translate »
error: Content is protected !!