बलजिंदर मान की पुस्तक ‘सुल्तान की पसंद’ का कुलवंत सिंह संघा व शविंदरजीत सिंह बैंस ने विमोचन किया।

by
 माहिलपुर – निककिया क्रूमबला के संपादक व बाल साहित्य के सिर्जक बलजिंदर मान द्वारा अनुवादित पुस्तक ‘सुल्तान की पसंद व अन्य कहानियों’ का विमोचन प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा यूके व सेवानिवृत्त एसपी शविंदरजीत सिंह बैंस द्वारा समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मान द्वारा लिखत हर पुस्तक नए बाल पाठकों को अमीर विरसे से जोड़ती है। उन्होंने बलजिंदर मान द्वारा लिखत माहिलपुर का फुटबाल संसार की सराहना करते हुए कहा कि वह फुटबाल जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विख्यात आलोचक डॉ जंग बहादुर सेखों इंचार्ज पंजाबी विभाग खालसा कालेज माहिलपुर ने कहा कि बलजिंदर मान द्वारा इस पुस्तक नैशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के लिए अनुवाद किया है जो देश विदेश की विभिन्न भाषाओं और सभ्याचार से संबंधित रोचिक बाल कहानियां हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी पांच पुस्तकें नैशनल बुक ट्रस्ट के लिए अनुवादित कर चुके हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में डॉ राजकुमार एचओडी, प्रो बलबीर कौर रीहल, पम्मी खुशहालपुरी, प्रिं मनजीत कौर, डॉ परमजीत राओ, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, सुखमन सिंह, हरवीर मान व बग्गा सिंह आर्टिस्ट सहित भारी संख्या में पंजाबी भाषा के स्टाफ सदस्य व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
 फ़ोटो. :
बलजिंदर मान द्वारा अनुवादित ‘सुल्तान की पसंद व अन्य कहानियों’ का विमोचन करते हुए कुलवंत सिंह संघा यूके, शविंदरजीत सिंह बैंस व डॉ जंग बहादुर सेखो
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन : पीएचएसएसी ने पेनल्टी किक्स में जीएनए यूनिवर्सिटी को 7-6 से जेसीटी एफए फगवाड़ा व आरसीएफ कपूरथला बराबरी पर और राउंड ग्लास मोहाली ने जीएसएसएस एफए माहिलपुर को हराया

गढ़शंकर, 17 फ़रवरी : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल इंडिया...
article-image
पंजाब

70 क्लर्क और आईटी क्लर्क पदों के लिए भर्ती की घोषणा

चंडीगढ़ : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विभिन्न विभागों में 70 क्लर्क और आईटी क्लर्क पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर...
article-image
पंजाब

A New Era of Digital

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 25 – Lamrin Tech Skills University Punjab has taken a bold leap into the future of education by officially signing a Memorandum of Understanding (MoU) with Digital Vidya, India’s No.1 Digital Marketing...
Translate »
error: Content is protected !!