बल्ह के जंगल में दोस्तों संग पार्टी कर रहे युवक को लगी रहस्यमयी गोली, PGI रेफर

by

एएम नाथ। रिवालसर : जिला मंडी के ऊपरी बल्ह क्षेत्र में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना एक युवक को उस वक्त बेहद महंगा पड़ गया, जब रात के अंधेरे में उसे एक रहस्यमयी गोली आकर लग गई। जंगल में चल रही पार्टी का माहौल इस घटना के बाद चीख-पुकार में बदल गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रिवालसर के कोठी-गहरी गांव के तीन दोस्त- योगराज, धर्मपाल और कमल, बुधवार शाम को कूप गलू जंगल के पास पार्टी करने के मूड से गए थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन रात करीब आठ बजे यह मौज-मस्ती मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि कमल शौच करने के लिए अपने दोस्तों से थोड़ी दूर गया ही था कि अचानक एक गोली चलने की आवाज आई और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। जब तक उसके दोस्त योगराज और धर्मपाल कुछ समझ पाते, कमल दर्द से कराह रहा था। गोली कहां से आई और किसने चलाई, घने जंगल और अंधेरे में इसका कुछ भी पता नहीं चल सका।
दोस्तों ने आनन-फानन में घायल कमल को उठाया और उसे तुरंत रिवालसर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार (गन शॉट केयर) दिया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक रेफर कर दिया। नेरचौक में भी डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बिना कोई देरी किए PGI चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां अब उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही बल्ह पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। एसएचओ बल्ह, संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में धारा 125 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि तीन दोस्त जंगल में थे, जब उनमें से एक को गोली लगी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। गोली किसने और क्यों चलाई, यह जांच का विषय है और पुलिस इस रहस्यमयी गोलीकांड की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योगों को धमकाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला । हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्रीलिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने...
article-image
पंजाब

चर्चा में क्यो है बकरी …..संधू कलां के पाला खां की बकरी

  भदौड़ : विधानसभा चुनाव दौरान हलका भदौड़ जहां चर्चा का विषय रहा, वहीं हलका भदौड़ के गांव संधू कलां के पाला खां की बकरी भी काफी मशहूर रही है क्योंकि उसकी एक बकरी...
article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ पिंक बॉल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

डिवाइन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी काका जी के नाबाद 110 रनों की बदौलत डिवाइन क्रिकेट क्लब ने फाइनल मुकाबला 10 विकेट से जीता। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और ग्रामवासियों के...
article-image
पंजाब

आप ने प्रचार तेज किया अभियान – मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार में जुट चुके : केजरीवाल 10 नवंबर को चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा में करेंगे चुनाव प्रचार

पंजाब में 20 नवंबर को चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार में जुटे हैं। वे सभी हलकों में रोड शो और रैलियां...
Translate »
error: Content is protected !!