बसंतपुर वृद्धाश्रम के सभी कमरों में लगाए जायेंगे एसी-कम-ब्लोअर – लोक निर्माण मंत्री

by
 लोक निर्माण मंत्री ने बसंतपुर वृद्धाश्रम का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
शिमला, 14 दिसंबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज तहसील सुन्नी के बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने आवासीय वृद्धजनों को शॉल वितरित किए एवं प्रीति भोज के लिए राशन भी उपलब्ध करवाया।
लोक निर्माण मंत्री ने संस्थान में वृद्धों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यहां रहने वालों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आश्रम में आगामी सर्दी एवं गर्मी के मध्यनजर सभी कमरों के लिए एसी-कम-ब्लोअर का प्रबंध किया जाएगा ताकि ताकि वृद्धजनों के लिए वृद्धाश्रम में रहना और आरामदायक हो सके।
उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में सोलर गीजर का भी प्रबंध किया गया है जिसमे से एक पैनल की मरम्मत की जानी है उन्होंने उसकी मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निराश्रितों को हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है जिसके लिए समय-समय पर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत सुन्नी प्रदीप शर्मा, तहसीलदार सुन्नी सुनील चौहान, खंड विकास अधिकारी स्पर्श शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हुया सस्ता, क्या हुया महंगा….0% से 40% तक GST महाबोनस में कौन सी चीज कहां?… पूरी ल‍िस्‍ट

नई दिल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी दरों में भारी कटौती का ऐलान किया। यह कटौती 22 सितंबर से लागू हो रही है। जीएसटी में बदलाव से कई चीजों पर टैक्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग ने विभिन्न जिलों से प्राप्त मामलों की कार्रवाई रिपोर्ट्स की समीक्षा की

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 जनवरी. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त अनुसूचित जाति वर्ग की शिकायतों पर संबंधित जिला प्रशासनों द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का उपयोग व विक्री वर्जित : DC मुकेश रेपसवाल,

एएम नाथ। चम्बा ;  भारतीय तंबाकू नियंत्रण कानून -2003 के अनुसार 18 बर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचना, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, तंबाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहारा योजना को जारी रखेगी सरकार, नियमों में संशोधन की जरूरत, कुछ और बीमारियों को जोड़ा जाएगा : सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में सोमवार को भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सदन में प्रश्न उठाया कि सहारा योजना के तहत पेंशन अटकी हुई है और यह कब...
Translate »
error: Content is protected !!