बसंत पंचमी पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

by
 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम, गौतम नगर, होशियारपुर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की शिष्या साध्वी मीमांसा भारती जी ने प्रवचन देते हुए कहा कि विद्या, कला और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की वंदना के स्वर पूरी प्रकृति में गुंजायमान हो जाते हैं, जब माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का शुभ पर्व आता है। इसी दिन से बसंत ऋतु का आगमन होता है।
उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें यह संदेश देती है कि ‘बसंत’ का अर्थ केवल ऋतु परिवर्तन नहीं, बल्कि ‘बस अंत’ अर्थात बुराइयों का अंत और संस्कार-विहीन शिक्षा का समापन भी होना चाहिए।
आगे साध्वी जी ने बताया कि बसंत पंचमी को ‘विद्या जयंती’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यह विद्या की देवी माँ सरस्वती के प्राकट्य का दिवस है। माँ सरस्वती केवल बाहरी ज्ञान की नहीं, बल्कि आत्मिक चेतना की प्रतीक हैं, जो हमारी बुद्धि, प्रज्ञा और मानसिक प्रवृत्तियों को सन्मार्ग दिखाती हैं। यदि कोई उच्च डिग्रियाँ प्राप्त कर भी सच्चे ज्ञान से वंचित है, तो उसे वास्तविक विद्या नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में विद्या और विद्या की देवी माँ सरस्वती को शुद्ध, सत्य और दिव्य रूप में दर्शाया गया है। लेकिन यदि हम आज के पढ़े-लिखे समाज को देखें, तो ऐसा प्रतीत होता है कि शिक्षा ने उनमें अहंकार और कठोरता भर दी है। कई लोग तानाशाही प्रवृत्ति के हो गए हैं, जिनके स्वभाव में क्रोध, अकड़ और आत्मप्रशंसा का भाव बढ़ गया है। उनके शब्द वाणों की तरह तीखे हो गए हैं, और वे केवल तर्क करने में लगे रहते हैं।
साध्वी जी ने कहा कि यह विद्या का वास्तविक स्वरूप नहीं है। यदि शिक्षा हमें विनम्र, सौम्य और सहृदय नहीं बनाती, तो वह केवल सूचनाओं का भंडार है, सच्ची विद्या नहीं। हमारे शिक्षण संस्थान आज केवल किताबी ज्ञान दे रहे हैं, लेकिन विद्यार्थियों को आत्मबोध और संस्कारों का ज्ञान नहीं दे पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब विद्या का वास्तविक जागरण होता है, तो व्यक्ति की प्रकृति और प्रवृत्ति भी सौम्य हो जाती है। उसके व्यवहार में विनम्रता और सहृदयता आ जाती है। यही विद्या का वास्तविक रहस्य है, क्योंकि विद्या केवल मस्तिष्क को नहीं, बल्कि संपूर्ण चेतना को जागृत करती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप के मुनीम ने किया 61 लाख का गबन : मालिक को फंसाने की रची साजिश ,पेट्रोल पंप का पैसा अपने खाते में डाला

पटियाला :  पातड़ां के एक पेट्रोल पंप के मुनीम ने मालिक को भरोसे का फायदा उठाकर कंपनी का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। 61 लाख रुपए का गबन करने वाले समाना निवासी...
article-image
पंजाब

आप नेता चन्नी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने स्कूलों की नुहार बदली: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने 4 स्कूलों में 81.36 लाख रुपए की लागत वाले नवीनीकरण कार्यों का किया उद्घाटन स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों से हुए रूबरू गढ़शंकर : 7 अप्रैल :  पंजाब विधानसभा के डिप्टी...
article-image
पंजाब

एमएलए ग्रिफ्तार : माइनिंग के आरोप में कांग्रेस के पूर्व एमएलए जोगेन्द्रपाल भोआ

पठानकोट :पंजाब पुलिस ने पूर्व कांग्रेस एमएलए जोगेन्द्रपाल भोआ को गिरफ्तार कर लिया है। जिन पर पठानकोट की तारागढ़ पुलिस चौकी ने कुछ दिन पहले अवैध रेत खनन का केस दर्ज किया था। इस...
Translate »
error: Content is protected !!