बसपा नेता डॉ. हरभज मेहमी और समिति सदस्य संतोख लाल अपने साथियों के साथ आप में शामिल

by

गढ़शंकर, 16 अक्तूबर : आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब बसपा को अलविदा कहते हुए डॉ. हरभज मेहमी जिला प्रभारी बसपा एवं समिति सदस्य संतोख लाल अपने लगभग दो दर्जन साथियों सहित हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी का मफलर पहनाकर स्वागत करते हुए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हर वर्ग के लिए किए जा रहे कामों से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टियों के अच्छे लोग आप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने नये साथियों को आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें बनता पूरा सम्मान दिया जायेगा। इस अवसर पर डाॅ. हरभज मेहमी और समिति सदस्य संतोख लाल ने कहा कि वे हलके के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की हलके की निष्पक्ष सेवा से प्रभावित होकर उनके साथ जुड़े हैं। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी ओएसडी, हरजिंदर सिंह धंजल, गुरभाग सिंह, धर्मप्रीत सिंह और युवा नेता प्रिंस चौधरी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नायब तहसीलदार जसवीर कौर की वायरल वीडियो ने मचाया तहलका …Suspend

गुरदासपुर  : पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ चूड़ियां की नायब तहसीलदार जसबीर कौर को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें जसबीर कौर एक पटवारी से पैसे...
article-image
पंजाब

9 बस यात्रियों को अगवा कर गोलियों से भूना : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दिल दहला देने वाली वारदात

 बलूचिस्तान : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गुरुवार देर शाम हथियारों से लैस कुछ हमलावरों ने कई बसों को रोका और उनमें सवार यात्रियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

बीत कबड्डी कप पर हैबोवाल कंबालां क्लब का कब्जा : फाइनल में केशी कटवारा को दी शिकस्त

विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता को 75 हजार रुपये; नन्नू धनौरी बेस्ट जाफी और कुलविंदर धर्मपुरा बेस्ट रेडर बने गढ़शंकर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह को समर्पित दूसरे बीत कबड्डी कप में...
article-image
पंजाब

कंडी व बीत के जंगलों में तेदंूए पहुंचे, वन विभाग की टीम को मिला कंबाला के जंगल में

गढ़शंकर : गढ़शंकर के कंडी व बीत के जंगलों मेेंं तेदुओं के मिलने के कारण वन विभाग व बाईल्ड लाईफ विभाग ने सर्च अपरेशन किया और किसी भी तरह का जनता को खतरा नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!