बसपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष करीमपुरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

by

संकट की घड़ी में बसपा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है – करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने बसपा टीम के साथ होशियारपुर, गुरदासपुर और अमृतसर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ की तबाही का जायजा लिया, पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी नेतृत्व को हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव ठेकेदार भगवान दास सिद्धू, सचिव मनिंदर सिंह शेरपुरी सहित जिलों और विधानसभा क्षेत्रों टांडा व दसूया के पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

करीमपुरी ने इस मौके पर कहा कि आज़ादी के 78 साल बाद भी देश को इस तरह की भयंकर त्रासदियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका कारण लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली राजनीतिक पार्टियों की बड़ी गलतियां हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के आठ दशक बाद भी सरकारें नदियों को टूटने से बचाने के लिए पक्के बांध नहीं बना सकीं। यदि ये कार्य समय रहते किए जाते तो आज लोगों को बाढ़ की मार न झेलनी पड़ती। उन्होंने कहा कि प्रकृति के नियमों से छेड़छाड़ और अंधाधुंध जंगल कटाई के कारण आज सभी को भयावह परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।

करीमपुरी ने बसपा पंजाब नेतृत्व को निर्देश दिया कि अब सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुआवज़े का तुरंत एलान किया जाए और ज़रूरत के अनुसार राहत राशि जारी की जाए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं और खेतों में काम करने वाले मज़दूरों के घर भी उजड़ गए हैं। सरकार को मज़दूरों के लिए भी विशेष मुआवज़ा राशि की घोषणा करनी चाहिए ताकि उनकी ज़िंदगी फिर से पटरी पर आ सके।

करीमपुरी ने इस मौके पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लंगर, दवाइयां और अन्य सेवाएं दे रहे धार्मिक व सामाजिक संगठनों की सराहना भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राज्यपाल ने आईए.एंड.ए.एस. प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

एएम नाथ। शिमला  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज गेयटी थियेटर भारतीय लेखा परीक्षा तथा लेखा सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण में कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी...
article-image
पंजाब

हवालदार ने एक लाख मांगा : विजिलेंस ने किया मामला मामला दर्ज 

   पटियाला :   एक लाख रुपये  रिश्वत मांगने की हवालदार के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने रिश्वत मांगने के संबंध में की मामला दर्ज कर लिया। उक्त हवालदार पुलिस चौकी कालाझार,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

संजाैली मस्जिद विवाद : हिंदू संगठनों ने तोड़े बैरीकेड, पुलिस से हुई झड़प, तितर-पुलिस ने लाठीचार्ज किया, पानी की बौछारें छोड़ीं बिगड़े हालात

एएम नाथ।  शिमला :  शिमला के संजाैली इलाके में एक मस्जिद में अवैध निर्माण ढहाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के  बेरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।सैकड़ों...
article-image
पंजाब

कारगिल विजय दिवस देश के सैनिकों के शौर्य का प्रतीक : खन्ना

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ गर्ल्स कालेज जेजों ने मनाया कारगिल विजय दिवस होशियारपुर 26 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना...
Translate »
error: Content is protected !!