मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

by

ऊना, 13 मार्च – मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में वायर कट मशीन आॅप्रेटर का एक पद, हेल्पर के तीन पद, सिलिंड्रिकल मशीन आॅप्रेटर के दो पद, सीएनसी मशीन आॅपे्रटर का एक पद व टर्नर/लट्ठ मशीन आॅप्रेटर के तीन पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना के सभागार में आयोजित होगा।
अनीता गौतम ने बताया कि वायर कट मशीन आॅप्रेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होने के साथ-साथ अभ्यर्थी की आयु 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हेल्पर के पद हेतू 8वीं पास तथा आयु 18 से 40 वर्ष, सिलिंड्रिकल मशीन आॅप्रेटर पद के लिए आयु सीमा 23 से 50 वर्ष और टर्नर/लट्ठ मशीन आॅप्रेटर व सीएनसी मशीन आॅप्रेटर पद के लिए आयु 18 से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेªड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से आज ग्राम पंचायत ओडा में “विधान से समाधान” कायर्मक्रम के अंतर्गत महिलाओं के हितार्थ कानूनी एवं लाभकारी योजनाओं के दृष्टिगत विधिक साक्षरता एवं...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक पेंशनर फ्रंट ने पेंशनर डे पर की चर्चा

गढ़शंकर, 18 दिसंबर: डेमोक्रेटिक पेंशनर फ्रंट की तरफ से पेंशनर डे पर लोकल सरदार मेजर सिंह मौजी मेमोरियल हॉल में चर्चा हुई, जिसकी अध्यक्षता कर्मचारी नेता विनय कुमार और गगनदीप थांडी ने की। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला जातर–2026 में गूंजा लोक संस्कृति का रंग : युवाओं से रूबरू हुए विधायक डॉ. जनक राज, सांस्कृतिक विरासत पर दिया जोर

हेल्पिंग युथ मैहला संस्था के आयोजन को विधायक ने सराहा एएम नाथ। चम्बा : मैहला जातर–2026 कार्यक्रम मंगलवार को उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन हेल्पिंग युथ मैहला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ा हादसा टला : ओवरटेक के चक्कर में बस ने कार को मारी टक्कर

एएम नाथ। नमहोल (बिलासपुर) : नमहोल क्षेत्र के नलाग के पास वीरवार शाम के समय एक प्राइवेट बस द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में दो छोटी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस...
Translate »
error: Content is protected !!