बसियाला स्कूल में विशेष सेमिनार : विद्यार्थियों को पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और रोजगार की संभावनाओं से करवाया परिचित

by

भाषा पर पकड़, तथ्य-जांच, निष्पक्षता और नैतिकता को बताया सफल पत्रकार की पहली जरूरत

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर हाई स्कूल बसियाला में विद्यार्थियों को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से अवगत करवाने के लिए ‘प्रेस और मीडिया में करियर’ विषय पर विशेष लेक्चर एवं सेमिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रेस एवं मीडिया जगत से जुड़े वक्ताओं प्रेस क्लब गढ़शंकर के प्रधान अजायब सिंह बोपाराय , शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी की और से डॉ. लखविंदर सिंह व पत्रकार  फुला सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बताया कि डिजिटल युग में पत्रकारिता का दायरा केवल अखबार में खबर लिखने तक सीमित नहीं रह गया है। अखबार, टीवी, रेडियो, वेब पोर्टल, सोशल मीडिया, फोटो जर्नलिज्म, वीडियो प्रोडक्शन, वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन सहित मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए करियर के अवसर मौजूद हैं।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता, भाषा पर मजबूत पकड़, लेखन एवं संचार कौशल, तथ्य-जांच, निष्पक्ष सोच और पत्रकारिता की नैतिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार के लिए सच्चाई की खोज, तथ्यों की पुष्टि और जिम्मेदारी के साथ सूचना को समाज तक पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है।

सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने मीडिया में करियर बनाने, पत्रकारिता की पढ़ाई, डिजिटल मीडिया और समाचार तैयार करने से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सवालों के सरल एवं व्यावहारिक ढंग से जवाब दिए।

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से करियर के नए विकल्पों की जानकारी मिलती है। बदलते दौर में मीडिया क्षेत्र में तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए विद्यार्थियों को समय रहते इन अवसरों और आवश्यक कौशलों के बारे में जानकारी देना जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल स्टाफ की ओर से अतिथि वक्ताओं का धन्यवाद किया गया। इस समय  स्कूल की हैडमेस्ट्रेस प्रीति रमन, साइंस अध्यापक सुभाष चंद्र, गणित अध्यापक हरपिंदर सिंह, अंग्रेजी अधियापिका अनीता, हिंदी अध्यापिका नरिंदर कौर आदि मौजूद थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

CM ऑफिस में करप्शन के दावों पर पंजाब पुलिस और ED आमने-सामने! दस्तावेजों के लिए दूसरा रिमाइंडर, ED अधिकारी को 3 सितंबर को पंजाब पुलिस मुख्यालय बुलाया

AAP ने मांगा पूरा इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, BJP ने उठाए ‘रेट कार्ड’ से ट्रांसफर-पोस्टिंग के सवाल चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के दावों को लेकर पंजाब पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED)...
article-image
पंजाब

ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय सेनाओं के शौर्य का प्रतीक : खन्ना

खन्ना ने ऑपरेशन सिन्दूर की सालगिरह पर भारतीय सेनाओं को किया नमन होशियारपुर 5 मई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने ऑपरेशन सिन्दूर की सालगिरह के उपलक्ष में भारतीय सेनाओं को नमन करते...
article-image
पंजाब

दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग : मुख्यमंत्री ने सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म दिवस के मौके पर किया था ऐलान

होशियारपुर, 6 जून : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि दसूहा- हाजीपुर रोड का नाम जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग रखने संबंधी पंजाब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी हो गया है।...
article-image
पंजाब

Lohri Celebrated with Grandeur at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.15 : Lohri was celebrated with great enthusiasm at Sant Baba Dalip Singh Memorial Khalsa College Domeli, an educational institution run by the Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee.College Principal Dr. Gurnam Singh Rasulpur, along...
Translate »
error: Content is protected !!