बस-खच्चर रेहड़ा की टक्कर में खच्चर की मौत

by

गढ़शंकर: मुख्स मार्ग होशियारपुर-चंड़ीगढ़ पर गढ़शंकर बाजार के बीचोबीच एक खच्चर रेहड़े की बस के साथ सीधी टक्कर होने से खच्चर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रेहड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर के वार्ड नं.10 निवासी सरबजीत सिंह रोजाना मंडी से सबजी की ढुआई करने का काम करता है । आज सुबह वह बजार में किसी की सबजी छोड़ कर वापिस मंडी से सबजी लेने जा रहा था तो जब वह बजार के बीच अभी पहुंचा ही था तो विपरीत दिशा से आ रही पठानकोट डीपू की बस (पीबी-35-क्यू-9840) की उसके खच्चर रेहड़े से सीधी टक्कर हो गई जिससे रेहड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खच्चर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बस थीन डैम से चंडीगढ़ जा रही थी। गढ़शंकर पुलिस ने मौका पर पहुंच कर बस को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारनों की जांच शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एयर होस्टेस का सपना छोड़ा, चुना हाईवे का रास्ता : हिमाचल की पहली महिला ट्रक ड्राइवर नेहा ठाकुर: पहाड़ों की सड़कों से सपनों की मंजिल तक

बचपन के जुनून ने दिखाई नई राह एएम नाथ/ रोहित जसवाल  । शिमला : हिमाचल प्रदेश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर नेहा ठाकुर की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मंडी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में बिजली के अघोषित कटों के विरोध में अकाली दल ने कार्यकारी इंजीनियर के कार्यालय के समक्ष धरना

लंबे बिजली कटों से किसान, व्यापारी और आम लोग परेशान : पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह राठां गढ़शंकर, 16 सितंबर। गढ़शंकर हल्के में बिजली के लग रहे लंबे लंबे कटों के विरोध में शिरोमणि अकाली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बन सकती थी आप की सरकार !…. अगर इन 14 सीटों पर कांग्रेस ने ना बिगाड़ा होता खेल?

दिल्ली में आम आदमी पाटी  के लिए कांग्रेस पार्टी हार की गुनहगार बनती दिख रही है। 70 में से कम से कम 14 सीटें हैं, जहां कांग्रेस के उम्मीदवारों को जितने वोट मिले हैं,...
article-image
पंजाब , हरियाणा

3 करोड़ की 450.9 ग्राम हेरोइन : पंजाब रोडवेज की बस में युवक से मिली

सिरसा। पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर सिरसा में हेरोइन सप्लाई करने आ रहे एक युवक को सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने 3 करोड़ की 450.9 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में...
Translate »
error: Content is protected !!