बस-ट्रैक्टर की टक्कर : ट्रैक्टर चालक की मौत

by

गढ़शंकर : होशियारपुर-गढ़शंकर मार्ग पर बडेसरो गांव के पास बस व ट्रैक्टर के दरम्यान हुई टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जबकि बस की सवारियों को भी मामूली चोटें आई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक कश्मीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी राजपुरा जिला पटियाला ट्रैक्टर ले कर होशियारपुर की और जा रहा था जब वह बडेसरो गांव के पास पहुंचा तो होशियारपुर साइड से आ रही निजी कंपनी की टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस टक्कर में ट्रैक्टर सड़क किनारे बने धार्मिक स्थल से टकरा गया और बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराते हुए बिजली के पोल टकरा गई जिसके कारण बस में बैठी सवारियां घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार करने के बाद छुटी दे दी। गढ़शंकर पुलिस नेघटनास्थल पर पहुंचकर दोनो वाहनों को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस ने प्रणव कृपाल के नेतृत्व में माहिलपुर में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती मनाई

माहिलपुर ;  यूथ कांग्रेस ने प्रणव कृपाल के नेतृत्व में भगवान वाल्मीकि मंदिर माहिलपुर में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर अंबेडकर जयंती मनाई। इस मौके पर प्रणव...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहर में रोष मार्च : महिला पहलवानों के साथ हुए जुल्म के खिलाफ बिभिन्न संगठनो ने शहर मे रोष मार्च के बाद मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर । विश्व स्तरीय महिला पहलवानों दुआरा यौन उत्पीड़न के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष को पुलिस हिंसा से कुचलने की कोशिश के खिलाफ और यौन आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण...
article-image
पंजाब , समाचार

भारी बारिश के के कारण दो दर्जन से अधिक गांवों बम पानी घुस गया तो आधा दर्जन सड़के पानी मे वह गई : आधा दर्जन गांवो के खेतों में पानी घुसने से सैकड़ों एकड़ फसल खराब

गढ़शंकर : गढ़शंकर सब डीविजन में भारी बारिश के चलते सब डिविजन गढ़शंकर के दर्जनों गांव पानी में घुस गया तो अद्धा दर्जन सड़को को पानी साथ ही वहां कर ले गया।  आधा दर्जन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आप ने उड़ता पंजाब बनाया, हम उभरता पंजाब बनाएंगे’ : CM धामी

नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान दसूहा, उड़मुड़ और मुकेरियां में बोले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुकेरियां, 26 सितंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नशा मुक्त पंजाब यात्रा...
Translate »
error: Content is protected !!