बाईपास के लिए बजट जारी करने पर सतपाल सत्ती ने कहा नितिन गडकरी को थैंक्स

by

ऊना  : दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ऊना के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश में सड़क विस्तार परियोजनाओं पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिल रही है। इस चर्चा के दौरान विधायक ने ऊना बाईपास (रिंग रोड) की कन्सलटेंसी के लिए 45 लाख का बजट जारी करने के लिए नितिन गडकरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

विधायक ने नितिन गडकरी के साथ राज्य की अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर विचार किया गया, जो क्षेत्र में सुगम यातायात और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के छोटे से जिले ऊना में सोमभद्रा नदी पर तीन बड़े पुलों का निर्माण और गोविंद सागर झील पर लठियानी मंदली पुल के लिए एक हज़ार करोड़ रुपये का प्रावधान केवल केंद्र सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के चलते ही सम्भव हो पाया है।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना जिला सहित हिमाचल प्रदेश भर में जितने भी लोक निर्माण विभाग के तहत सड़क परियोजनाओं के छोटे-बड़े काम चल रहे हैं वह केवल और केवल मात्र केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए बजट के आधार पर ही जारी है। जबकि प्रदेश सरकार का योगदान इन सभी परियोजनाओं में पूरी तरह से शून्य तक सिमटा हुआ है। हिमाचल प्रदेश की सरकार पुरानी और बदहाल हो चुकी सड़कों पर टारिंग तक का काम नहीं करवा पा रही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री केवल मात्र बयानवीर बनकर रह चुके हैं। ऊना के जिस रिंग रोड की डीपीआर बनवाने की बात कर रहे हैं, उसके लिए केंद्र सरकार द्वारा कन्सलटेंसी बजट भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकार केवल मात्र लोगों की जेब से पैसा निकालने के लिए नित नई योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के चलते बदहाली के मुहाने पर पहुंचे राज्य को संभालने में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया है, प्रदेश भाजपा इसके लिए केंद्र सरकार की आभारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में हेरोइन के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार

कुल्लू, 18 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पंजाब के एक व्यक्ति से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। आरोपी को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। नशा तस्करी का मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ू, मोहीं, बरोहा में 8 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 06 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 8 अक्तूबर को बड़ू, मोहीं, औद्योगिक क्षेत्र, बरोहा, जमली, कथाल और साथ लगते गांवों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कानून व्यवस्था का पंजाब में निकला जनाजा, अमृतसर मंदिर पर बम से हमला निंदनीय : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 मार्च :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर बम से हमला होने की घटना की जितनी निंदा की जाये कम है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की पुलिस जवानों से झड़प : बीजेपी एमएलए हंसराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंची महिला कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में अपनी ही कांग्रेस सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंदर और बाहर पहले ही दिन खूब हंगामा देखने को मिला। बीजेपी एमएलए हंसराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंची महिला...
Translate »
error: Content is protected !!