बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 13 सितंबर से शुरू होगी स्पेशल गिरदावरीः आशिका जैन

by

डिप्टी कमिश्नर ने दिए निर्देश: पारदर्शी प्रक्रिया से होगा फसलों के नुकसान का आकलन

– 75 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले गांवों की सूची विशेष कमेटी करेगी तैयार

– 26–75 प्रतिशत नुकसान पर 10 हजार व 76 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर 20,000 प्रति एकड़ मिलेगा मुआवजा

– 33-45 दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया, एक सप्ताह में वितरित होगा मुआवज़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  हाल ही में आई बाढ़ के कारण जिले के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी कि 13 सितंबर से पूरे जिले में स्पेशल गिरदावरी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस दौरान प्रत्येक पटवारी को अपने अधीन गांवों में जाकर प्रभावित फसलों का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है। पटवारी 14 दिनों के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों की गिरदावरी पूरी करेंगे। इसके बाद क़ानूनगो प्रभावित रकबे के कम से कम 25 प्रतिशत क्षेत्र का निरीक्षण कर 5 दिनों में रिपोर्ट देंगे, वहीं तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्रभावित गांवों में कम से कम 10 प्रतिशत क्षेत्र की जांच करेंगे और 5 दिनों में अपनी रिपोर्ट तैयार कर डिप्टी कमिश्नर को भेजेंगे। अंतिम रिपोर्ट के आधार पर ही मुआवज़े की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए गिरदावरी रिपोर्ट का ड्राफ्ट 7 दिनों तक सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि प्रभावित किसान अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कर सकें। इन आपत्तियों पर तीन दिन में पटवारी रिपोर्ट देंगे और अगले तीन दिनों में तहसीलदार/नायब तहसीलदार समीक्षा कर निर्णय लेंगे। यदि किसी रिपोर्ट में गंभीर त्रुटियां पाई जाती हैं तो उस गांव की गिरदावरी दोबारा करवाई जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की मुश्किलों को देखते हुए मुआवज़े की दरों में वृद्धि की है। अब जिन किसानों की फसलें 26 से 75 प्रतिशत तक प्रभावित हुई हैं, उन्हें प्रति एकड़ 10,000 रुपए और 76 से 100 प्रतिशत तक नुकसान झेलने वाले किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपए का मुआवज़ा दिया जाएगा। जिन गांवों या धूसी क्षेत्र के अधीन आने वाले खेतों में 75 प्रतिशत से अधिक फसल का नुकसान हुआ है, वहां विशेष कमेटी गठित की गई है। इस समिति में डिप्टी कमिश्नर, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, संबंधित एसडीएम और कृषि विकास अधिकारी शामिल होंगे। यह कमेटी प्रभावित गांवों की सूची तैयार कर एक सप्ताह में गिरदावरी पूरी करेगी।

आशिका जैन ने कहा कि पूरी प्रक्रिया 33 से 45 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। अंतिम स्वीकृति मिलने के एक सप्ताह के भीतर प्रभावित किसानों को मुआवज़े की राशि वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ इस कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से संपन्न कराएंगे, ताकि किसी भी किसान को अपने हक का मुआवज़ा पाने में देरी न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. सुरजीत ऐरी और डॉ. विवेक ऐरी को मिला सम्मान — मां अन्नपूर्णा राशन वितरण सोसायटी ने किया अभिनंदन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मां अन्नपूर्णा राशन वितरण सोसायटी द्वारा श्री राजीव दीक्षित गौशाला में आयोजित 131वें मासिक राशन वितरण समारोह में 34 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर पेट...
article-image
पंजाब

अन्वी बनना चाहती है आर्मी आफिसर तो नवजोत का उद्देश्य हे जज बनना : अन्वी ने 650 में से 630 अंक लेकर मेरिट में 15वां स्थान और नवजोत 630 अंक हासिल कर 16 वां स्थान किया हासिल

वरिंदर प्रताप सिंह । नंगल : वीरवार को पँजाब बोर्ड ने दसवीं कक्षा का नतीजा घोषित किया। जिसमें नंगल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां की दो लड़कियां ने मैरिट में 15 व 16...
पंजाब

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन को बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विभिन्न योजनाओं के तहत सैचुरेशन हासिल करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ज़िले में...
article-image
पंजाब

*A book presents a fascinating

Exclusive conversation with publisher Dr. Parminder Singh Shonki regarding the book *Jalandhar/ April 13/Daljeet Ajnoha : Following the historical documentation of the unparalleled heritage of undivided Punjab, which was partitioned during the forties, a...
Translate »
error: Content is protected !!