बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रिंटिसशिप मेला : मेले में 28 औद्योगिक ईकाइयों तथा अप्रिंटसशिप प्रशिक्षण हेतू 73 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

by

ऊना, 21 सितम्बर – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा हरोली विकास खंड औद्योगिक संघ के सहयोग से राजीव गांधी कॉमन फैस्लिटी सेंटर बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रिंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। नेशनल अप्रिंटिसशिप मेले की अध्यक्षता उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने की। उन्होंने बताया कि मेले में हरोली विकास खंड की 28 औद्योगिक ईकाइयों ने तथा अप्रिंटसशिप प्रशिक्षण के लिए 73 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 5 अभ्यार्थियों को मैसर्ज़ प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री बाथू द्वारा अप्रिंटसशिप योजना में अनुबंधित किया गया। इसके अतिरिक्त 17 अन्य अभ्यार्थियों का विभिन्न उद्योगो ंद्वारा चयन किया गया।
अंशुल धीमान ने मेले में उपस्थित विभिन्न औद्योगिक ईकाइयों से अप्रिंटसशिप योजना के तहत अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का आहवान किया।
इस मौके पर संयोजक इंजीनियर विशाल चौधरी ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त सुमित शर्मा ने पावर प्रैजनटेंशन के माध्यम से प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना बारे अवगत करवाया तथा औद्योगिक ईकाइयों के प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
इस अवसर पर हरोली ब्लॉक औद्योगिक संघ के अध्यक्ष राकेश कौशल, निदेशालय तकनीकी शिक्षा विभाग सुन्दरनगर से रूपेंद्र सिंह व नीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 7.28 करोड़ के बजट का किया अनुमोदन

जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने प्रस्तुत किया 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अनुदान का हिसाब ऊना: जिला परिषद ऊना ने आज त्रैमासिक बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग 7.28 करोड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फ ने दो घरों की खुशियाँ छीन लीं : भरमाणी माता मंदिर के ऊपर से लापता हुए दोनों युवकों के शव बरामद

I’mएएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के भरमौर में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। बर्फ की सफेद चादर के नीचे दबकर दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला नायब तहसीलदार से रेप और फिर हत्या की कोशिश करने का आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला गिरफ्तार

बस्ती(उतर प्रदेश) : बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सदर तहसील में तैनात दुष्कर्म एवं हत्या के प्रयास के आरोपी नायब तहसीलदार को रोडवेज के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। अपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 60 लाभार्थियों को वितरित किए 10 लाख रुपये के सहायता राशि के चेक रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के 60 लाभार्थियों को लगभग...
Translate »
error: Content is protected !!