6 माह की आयु तक मां का दूध ही सर्वोत्तम, बढ़ता है आईक्यू: डीपीओ अशोक शर्मा

by

धर्मशाला, 21 सितम्बर। जन्म से 6 माह की आयु तक बच्चे के स्वास्थ्य के लिए माँ का दूध ही सर्वोतम होता है और इस दौरान बच्चे को कोई भी अन्य पदार्थ नहीं दिया जाना चाहिए। पोषण माह के अंतर्गत आज वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा ने यह बात कही। घर्मशाला परियोजना के बगली वृत्त के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में डीपीओ ने शिशु के लिए मां के दूध के महत्व बताते हुए कहा कि जिन बच्चों ने अधिक स्तनपान किया होता है उनमें अच्छी ग्रोथ के साथ आईक्यू भी बढ़ता है।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पोषण माह के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जैसे ही बच्चा 6 माह का हो जाए, तो तुरंत ही उसे अन्य पोषण भी देना शुरू कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने उपस्थित किशोरियों व महिलाओं को शरीर में रक्त की कमी से होने वाली समस्याओं से भी अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी पूरी की गई और विद्यालय की होनहार छात्रा अंशिका को विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान सीडीपीओ रमेश जागवान, पर्यवेक्षक संजीव, स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन चौधरी, प्रधान ग्राम पंचायत मंदल रंजीत सिंह, उपप्रधान राकेश चौधरी, महिला मंडल प्रधान सुजाता, प्रवक्ता नीलम व रीता सहित विद्यालय की छात्राएं और गाँव की 60 महिलाओं ने इस आयोजन में भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन : हिमाचल ने खोया कद्दावर और लोकप्रिय नेता

एएम नाथ। शिमला/कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री, शाहपुर के पांच बार विधायक और पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह कांगड़ा जिले के पैतृक गांव त्यारा में निधन हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओक ओवर से माल रोड की तरफ़ जाते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले रविवार शाम को ओक ओवर से माल रोड की तरफ़ जाते विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया, उद्योग मंत्री  हर्षवर्धन चौहान, बागवानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के पड्डल ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : फिजिकल टेस्ट देने के लिए पहले दिन आए 255 अभ्यर्थी

मंडी, 20 दिसम्बर। मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई। दौड़ के प्रथम बैच को उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। युवा अभ्यर्थियों नेे पूरे दम-खम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 हजार का जुर्माना हाईकोर्ट ने विधानसभा पर लगाया

एएम नाथ।  शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विधानसभा पर जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई न करने पर 50,000 रुपए की कॉस्ट लगाई। जस्टिस ज्योत्स्ना रिवाल दुआ...
Translate »
error: Content is protected !!