बाप-बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत : मछली पकड़ने गिरी खड्ड में उतरे थे

by
एएम नाथ। शिमलाा :
 शिमला जिला के उपमंडल कोटखाई में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां पर मछली पकड़ने गए बाप-बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। उधर हादसे के बाद पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक पिता व पुत्र नेपाली मूल के हैं। सोमवार देर रात दोनों मछली पकड़ने के लिए गिरी खड्ड में उतरे थे। मछली मारने के लिए समीप में  बिजली के खंबे से तार जोड़कर खड्ड में पानी के बीच डाली। लेकिन इस दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों को मिली जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतकों की पहचान गोरख बहादुर थापा (58) पुत्र बलबहादुर और भीम बहादुर थापा (32) पुत्र गोरख बहादुर के रूप में हुई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पु​ष्टि की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 दिन तक बंधक बनाकर सौतेले भाई ने दरिंदगी की…मेरठ में नाबालिग बेटी का गंभीर आरोप : खुद 7 लोगों से कर चुकी निकाह

मेरठ :  सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप भी ऐसे कि सुनने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बार-बार चुनाव से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री, उनको पता है प्रदेश का मूड : जयराम ठाकुर

मेयर डिप्टी मेयर के कार्यकाल बढ़ाने पर बोले जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला :  जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल को ढाई साल से बढ़ाकर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी और यादविन्द्र गोमा बने कैबिनेट मंत्री : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

शिमला  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां राज भवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में प्रदेश मंत्रिमंडल के दो नए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संपत्ति कर को लेकर भ्रांतियां निराधार, समय पर भुगतान पर मिलेगी छूट- नगर निगम बनने के बाद नहीं लगाया गया कोई नया कर – नगर निगम आयुक्त

रोहित जसवाल। ऊना, 28 फरवरी। नगर निगम बनने के बाद गृह कर व संपत्ति कर को लेकर विभिन्न तरह की भ्रांतियां और भ्रामक खबरें सामने आ रही हैं, जो पूरी तरह से निराधार हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!