बाबा बालकनाथ मंदिर मार्ग से मीट-शराब की दुकानें हटाने की मांग, सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र

by

हमीरपुर : हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने शाहतलाई स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर के मुख्य मार्ग से मीट और शराब की दुकानों को हटाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर दुकानों को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का आग्रह किया है।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुकानों को बंद करने के बजाय स्थानांतरित करने से व्यापारियों के हित प्रभावित नहीं होंगे और साथ ही मंदिर क्षेत्र की धार्मिक गरिमा भी कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि इससे मंदिर परिसर और मुख्य मार्ग का वातावरण अधिक स्वच्छ, शांत और श्रद्धापूर्ण बनेगा।

पत्र में सांसद ने उल्लेख किया कि धार्मिक स्थलों के आसपास श्रद्धा और आस्था के अनुरूप वातावरण बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु जब किसी सिद्ध पीठ या पवित्र मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं, तो वे पूरे मार्ग पर धार्मिक माहौल की अपेक्षा रखते हैं। ऐसे में मंदिर के आसपास मीट-मांस और शराब की दुकानों की मौजूदगी कई श्रद्धालुओं की भावनाओं को प्रभावित कर सकती है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश के प्राचीन मंदिर देशभर के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। शाहतलाई स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर भी उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित कई राज्यों से श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दर्शन करने आते हैं। विशेष रूप से चैत्र मास मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

सांसद ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर क्षेत्र के आसपास बेहतर धार्मिक और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अग्रवाल समाज की सेवा यात्रा को मिला सरकार का साथ – सुरेन्द्र अग्रवाल की मंत्री हरपाल चीमा से शिष्टाचार भेंट

चंडीगढ़/ दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र अग्रवाल ने आज चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के वित्त मंत्री माननीय श्री हरपाल सिंह चीमा एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अक्तूबर तक बंद रहेगा नगरोटा-भाटी-भदरेड़ मार्ग

नगरोटा बगवां , 6 अक्तूबर। नगरोटा बगवां उपमंडल के अन्तर्गत गुम्मर से नगरोटा-भाटी-भदरेड़ रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 15 अक्तूबर, 2023 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होलीलोज’ को झटका : अर्की से “वीरभद्र का हनुमान” राजेंद्र ठाकुर भाजपा’ में शमिल

एएम नाथ। अर्की (शिमला) :  अर्की विधानसभा क्षेत्र से 2022 के चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा का दामन...
article-image
पंजाब

76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा श्री राम सेवक सभा रजि: के प्रधान श्री रमेश मेहता को किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर में पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा श्री राम सेवक सभा रजि: होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!