बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद की तय हुई एक्सपायरी डेट : रोट के नमूनों पर आई रिपोर्ट

by

रोहित जसवाल ।  शाहतलाई : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के दियोटसिद्ध क्षेत्र में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के बाहर व्यापारियों द्वारा बेचा जाने वाला प्रसाद इसे बनाए जाने की तारीख से केवल 20 दिन तक ही खाने लायक होगा।
स्थानीय व्यापारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सोलन जिले के कंडाघाट स्थित समग्र परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार, तीन महीने पहले दियोटसिद्ध में बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की दुकान पर प्रसाद के रूप में बेचे जाने वाले ‘रोट’ खाने योग्य नहीं पाए गए थे।

नमूना विफल होने के बाद, दियोटसिद्ध के व्यापार मंडल ने इसके सेवन की अवधि का पता लगाने के लिए रोट के नमूनों की शूलिनी विश्वविद्यालय में जांच कराई।

रिपोर्ट के अनुसार, रोट 20 दिनों तक खाने योग्य होते हैं। नमी और रसायनों के आधार पर परिणाम में कहा गया है कि रोट पकाए जाने की तारीख से 20 दिन से अधिक समय बाद खाने योग्य नहीं होता है। रोट गेहूं, चीनी और देसी या वनस्पति घी से बनाया जाता है।

इन्हें पुरानी परंपरा के अनुसार, भक्तों द्वारा बाबा बालक नाथ जी को चढ़ाया जाता है। भक्त इस प्रसाद को अपने घर ले जाते हैं। बाद में भी खाते हैं। स्थानीय व्यापारियों के एक प्रवक्ता ने कहा कि अब रोट बनाने वाले दुकानदारों को पैकेट पर इन्हें बनाने की तारीख अंकित करनी होगी।
मान्यता के अनुसार बाबा बालक नाथ को भगवान शिव के बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय का अवतार माना जाता है और उत्तर भारत में उनकी बड़े स्तर पर पूजा होती है। हर साल देश-विदेश से लाखों लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। बाबाजी का एक माह तक चलने वाला मेला 14 मार्च से शुरू होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अगस्त में शुरू होगा मानसून सत्र : इतिहास में पहली बार पति-पत्नी बैठेंगे सदन में, पहली बार कोई भी निर्दलीय विधायक नहीं – कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से इस सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकर्मियों अथवा अन्य लोगों द्वारा किये जाने वाले दुर्व्यवहार के प्रति हमेशा सचेत व सजग रहें : डॉ. निधि पटेल

महिला यौन उत्पीड़न पर कार्यशाला आयोजित ऊना 9 दिसम्बर: यौन उत्पीड़न के कानूनी पहलुओं की जानकारी प्रदान करने के लिए आज बचत भवन ऊना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक कार्यशाला का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सर्वदलीय बैठक में आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए विभिन्न दलों के लिए सुझाव : भावनात्मक बात न की जाए, जिससे किसी धर्म व समुदाय को ठेस पहुंचे। हिमाचल भी अखंड भारत का अंग – मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला  : संजौली में मस्जिद विवाद के बाद मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित सचिवालय में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की, जिस वर्तमान परिस्थितियों के हर पहलू पर गहन और सार्थक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी की 1926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत किश्त मुख्यमंत्री ने की जारी

एएम नाथ। पांगी :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी के किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के दौरान ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1,926 महिलाओं...
Translate »
error: Content is protected !!