बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने के मामले में 6 गिरफ्तार

by

बटाला।  बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। इस दौरान पुलिस ने सात आरोपियों पर मामला दर्ज किया है और छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए है।

पुलिस लाइन बटाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिन्द्र सिंह ने बताया कि गत बुधवार को कपूरी गेट के बाहर बाबा साहेब की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया था। जिसके चलते पुलिस थाना शहरी बटाला में पार्षद राकेश कुमार के बयानों पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया था, लेकिन जब गौर से देखा गया तो लगता था कि यह मामला ताजा नहीं है, शायद कुदरती नुकसान हुआ है। इसके बाद पुलिस को पता चला कि एक दिन पहले इसी चौक में नगर सुधार ट्रस्ट बटाला के चेयरमैन को कुछ लोगों ने वहीं पर बाबा साहेब की मूर्ति के पास एक मांग पत्र दिया था। सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें भी पुलिस ने देखी थी तो उसमें भी बाबा साहेब की उंगली को नुकसान पाया गया था। जिसके चलते यह स्पष्ट हो गया कि मंगलवार रात्रि मूर्ति को किसी ने नुकसान नहीं पहुंचाया, फिर भी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए तो पता चला कि 31 मार्च की मध्यरात्रि को कपूरी गेट चौक में दो गाड़ियां रुकी थी और उनमें से उतरे सात लोगों ने बाबा साहेब की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया और चले गए। डीआईजी ने बताया कि एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमें गठित की, जो

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमें गठित की, जो रात भर इसी मामले को सुलझाने के लिए लगी रही और सुबह होते तक पुलिस ने उक्त दोनों गाड़ियां कब्जे में लेकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सातवां व्यक्ति भी पुलिस की रडार पर है, जिसे जल्द पुलिस काबू कर लिया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में डीआईजी सतिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ नहीं की गई, सारी रात पुलिस ने इन्हें पकड़ने में लगा दी। पूछताछ के बाद जल्द इसका खुलासा भी कर दिया जाएगा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। डीआईजी के अनुसार, पकड़े गए आरोपितों की पहचान खुशप्रीत सिंह पुत्र मनबीर सिंह वासी पुराना शाला गुरदासपुर, मोहनदीप सिंह पुत्र गुरपिन्द्र सिंह निवासी अमृतसर रोड खालसा मार्किट बटाला, प्रिंस मोहब्बतपाल सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र रविन्द्र सिंह वासी बटाला, लवलीन सिंह रिक्की पुत्र राजबीर सिंह वासी घुमान, प्रथम उर्फ केशी पुत्र संजीव कुमार वासी पुरियां मोहल्ला बटाला, दयाल सिंह पुत्र दीवान सिंह वासी दशमेश नगर बटाला के तौर पर हुई है। जबकि इनका एक साथी जो अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सका, उसका नाम मनमीत सिंह वालिया उर्फ मन्नू पुत्र लक्की वासी कपूरी गेट बटाला बताया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम बोले, छोटे भाई हैं विक्रमादित्य, नाराजगी को दूर करेंगे

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का ‘EAGLE’ ग्रुप’ – दिल्ली चुनाव में रखेगा कड़ी नजर ….

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने चुनावी गड़बड़ियों पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से नेताओं और विशेषज्ञों का एक विशेष कार्य समूह ‘ईगल ग्रुप’ का गठन किया है। पार्टी द्वारा जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1000 पैट्रो ईंधन आधारित टैक्सियों को ई-वाहनों से बदलेगी, प्रदान की जाएगी 40 प्रतिशत सब्सिडी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां परिवहन, श्रम एवं रोज़गार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पैट्रो ईंधन चालित टैक्सियों को...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सेक्टर 48 के निवासियों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित

चंडीगढ़, 22 फरवरी: चंडीगढ़ से सांसद श्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष श्री एच. एस. लक्की और वरिष्ठ नेता श्री चंदर मुखी के साथ आज मयूर विहार, सेक्टर 48 में श्री जे. जे....
Translate »
error: Content is protected !!