पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला के विद्यार्थियों ने DC जतिन लाल से की भेंट

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 30 जनवरी. मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने के उपरांत पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला (ऊना) के प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा विद्यालय के प्राध्यापकों ने शुक्रवार को उपायुक्त जतिन लाल से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।
उल्लेखनीय है कि पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला ने जवाहर नवोदय विद्यालय श्रेणी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला ऊना एवं हिमाचल प्रदेश का नाम देशभर में गौरवान्वित किया है। विद्यालय की टीम ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल से यह पुरस्कार प्राप्त किया था। इस अवसर पर विद्यालय को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का चेक, प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
उपायुक्त जतिन लाल ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है तथा इससे अन्य विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।
उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में स्थापित पुस्तकालयों का अधिकाधिक उपयोग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शिक्षा मंत्रालय एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से किया गया था।
इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य राज सिंह, अध्यापक दल के सदस्य सुनीता चौधरी, अमित कुमार तथा धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साहित्य, समाज की आत्मा है, जो विचारों को देता है दिशा : DC हेमराज बैरवा

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित हुआ शब्दों, संवेदनाओं और सामाजिक चेतना का उत्सव एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 दिसम्बर: कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवाल लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान बलिदान, 2 महीने बाद रिटायर होने वाले थे सूबेदार मेजर पवन

एएम नाथ। धर्मशाला। ऑपरेशन सिंदूर   के बाद सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलीबारी (India Pakistan Tension) में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिहोलपुरी टियाला के निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार बलिदानी हो गए। पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने नच्छीर और चिम्बलहार में सुनीं जनसमस्याएं, पुराने विंध्यवासिनी मंदिर तक बनेगी 13 करोड़ से सड़क : आशीष बुटेल

निगम क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर लगेंगी विद्युतीकृत स्ट्रीट लाइटें* पालमपुर, 23 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नच्छीर और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने डाईट देहलां में एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत किया पौधारोपण

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज डाईट देहलां में एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत द्रेक का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण...
Translate »
error: Content is protected !!