डीसी ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 10 लाभार्थियों को 60-60 हजार की एफडी की प्रदान

by
रोहित जसवाल। / एएम नाथ। ऊना, 30 जनवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत जिला ऊना के 10 पात्र लाभार्थियों को विवाह हेतु दी जाने वाली सहायता राशि की शेष 60-60 हजार रुपये की किस्त फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में प्रदान की।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत प्रत्येक पात्र अनाथ बच्चे को विवाह के लिए कुल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसमें से 1 लाख 40 हजार रुपये की राशि विवाह के समय पहले ही प्रदान की जा चुकी थी, जबकि शेष 60 हजार रुपये की राशि अब लाभार्थियों के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जारी की गई है, ताकि उन्हें भविष्य में आर्थिक सुरक्षा का संबल मिल सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अनाथ बच्चों के सर्वांगीण कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में सुख-आश्रय योजना के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह तथा आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी कई सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे प्रदेशभर के हजारों अनाथ बच्चों को लाभ मिल रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अनाथ बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अंतर्गत शिक्षा, विवाह, व्यावसायिक प्रशिक्षण, गृह निर्माण और स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि जिला ऊना में बीते दो वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के विभिन्न प्रावधानों के तहत लगभग पौने चार करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे निराश्रित बच्चों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की दिशा मिली है।
इस अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिता की आग बुझा कर अधजला शव पुलिस ने कब्जे में लिया : बेटे ने की अपने 70 वर्षीय पिता की हत्या

फतेगढ़ साहिब। थाना चुन्नी कलां में पड़ते गांव ताजपुरा में जमीन के लालच में एक बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता को पीट पीटकर मौत के घात उतार दिया। दूसरी ओर पुलिस कार्रवाई से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क़ाफ़िला रोक स्कूली बच्चों से मिले सीएम, फीडबैक भी ली : मुख्यमंत्री ने पूछा, स्कूल में पहली से अंग्रेज़ी मीडियम शुरू हुआ या नहीं

एएम नाथ। मटौर  :  जिला कांगड़ा के मटौर में जनसभा के उपरांत धर्मशाला सर्किट हाउस के लिए निकला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का क़ाफ़िला अचानक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली से थोड़ा दूर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन पहाड़ी कवि सम्मेलन का DC आदित्य नेगी ने किया शुभारम्भ :

युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने के लिए उठाने होंगे समुचित कदम – उपायुक्त शिमला, 01 नवम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि हमें युवा पीढ़ी को अपनी पहाड़ी संस्कृति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस युवाओं को नशे की अंधेरी.’, दिल्ली में करोड़ों रुपये के ड्रग मामले में भड़के अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर देश के युवाओं को ‘ड्रग्स की अंधेरी दुनिया’ में ले जाने का आरोप लगाया।हाल ही में दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये की खेप से...
Translate »
error: Content is protected !!